Friday, June 19News That Matters

Day: May 5, 2023

यू-ट्यूबर की हत्या पर अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल, मामले में आया नया मोड़ ……….

यू-ट्यूबर की हत्या पर अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल, मामले में आया नया मोड़ ……….

उत्तराखण्ड
यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल क्षेत्र में बुधवार सुबह उत्तराखंड के मशहूर यू-ट्यूबर व बाइक राइडर की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार ने मौका-ए-वारदात देखने और उसके साथियों से बात करने के बाद बेटे की बाइक राइडिंग की प्रतिद्वंद्विता में हत्या का अंदेशा जताया है। परिवार के सवालों को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है और बृहस्पतिवार देर रात तक चली जांच में कुछ सवाल पुलिस के जेहन में भी खड़े हुए हैं। जिसके आधार पर मृत बाइक राइडर के साथियों को बुलाने की तैयारी है। मगर अभी पुलिस को तहरीर का इंतजार है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। बाइक की रफ्तार थी 300 किमी प्रति घंटा मूल रूप से उत्तराखंड देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर का 22 वर्षीय बाइक राइडर अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान प्रो-राइडर 1000 नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता था। कई लाख की संख्या में उसके ...
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला !

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला !

उत्तराखण्ड
मौसम को देखते हुए आज शुक्रवार सुबह 6 बजे तक सोनप्रयाग से 2806 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जबकि 302 यात्री धाम से वापस सोनप्रयाग लौटे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम दर्शन करने आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में मोैसम खराब है तथा भारी बर्फबारी के कारण कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर पर बार-बार ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो रहा है। डीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत् सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड में रूके यात्रियों को सीमित संख्या में ही केदारनाथ पैदल जाने की अनुमति होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वर्तमान में मौसम को ध्यान में रखते हुये दो-तीन दिनों तक केदारनाथ की यात्रा न करेें। साथ ही कहा कि वर्तमान में जिन स्थानों पर ठहरे हैं, उन्हीें स्थान पर सुरक्षित रहें तथा मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार से ही...
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे छात्रों पर 100 रुपये फाइन, स्कूल को नोटिस जारी !

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे छात्रों पर 100 रुपये फाइन, स्कूल को नोटिस जारी !

उत्तराखण्ड
रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस संबध में स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश जारी किए गए हैं।   जीआरडी निरंजनपुर एकेडमी पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने स्कूल नहीं पहुंचे छात्रों से 100 रुपये फाइन वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी अकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है जो रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंच...