‘मारो इसको, आज बचना नहीं चाहिए…’, तिहाड़ जेल में टिल्लू हत्याकांड के चश्मदीद की जुबानी !
देश की हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को गोगी गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने अंजाम दिया था. जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बीते दिन इस हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे. अब हत्याकांड का एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने बताया है कि तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल कैसे हुआ.
इस कत्ल की पूरी कहानी जेल नंबर-8 के वार्ड नंबर-5 की सेल नंबर-7 में बंद रोहित ने सुनाई है. रोहित ने बताया, "B-ब्लाक में गोगी गैंग के गुर्गे रियाज गैंडा, राजेश, योगेश और दीपक बंद थे. ये चारों टिल्लू से रंजिश मानते थे और गोगी के मर्डर के लिए टिल्लू को जिम्मेदार मानते थे. 2 मई की सुबह करीब 6 बजे हम सब लोग बैरक में ही थे. टिल्लू भाई बाहर बरामदे में घूम रहे थे. मैं अपनी cell में ही था. तभी टिल्लू ...








