Friday, March 6News That Matters

Day: May 6, 2023

शुगर और BP को कंट्रोल में ला सकते हैं ‘केले के पकौड़े’, अभी जान लें इसे बनाने की रेसिपी…..

शुगर और BP को कंट्रोल में ला सकते हैं ‘केले के पकौड़े’, अभी जान लें इसे बनाने की रेसिपी…..

उत्तराखण्ड, हेल्थ
पकौड़ा एक पॉपुलर इंडियन डिश है, जिसे हर कोई चाव से खाना पसंद करता है. डाइट कॉन्शियस लोग भी पकौड़े को देखकर एक बार के लिए अपना डाइट रूटीन भूल जाते हैं. आपने अभी तक बैगन, आलू, पनीर, पालक, मिर्ची और गोभी के पकोड़े खूब खाए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले के पकौड़े खाएं हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि कच्चे केले के पकौड़े कैसे बनाए जाते हैं और इन्हें खाने से आपको किस-किस तरह के फायदे मिल सकते हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि केले एनर्जी का पॉवरहाउस होते हैं. केला खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि लोग ब्रेकफास्ट में इसे खाना पसंद करते हैं. केले आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी रखते हैं. केले दो रूपों में आते हैं, एक तो कच्चे और दूसरा पके. आपको पकौड़े बनाने के लिए कच्चे केले की जरूरत होगी. कच्चे केले में विटामिन C, विटामिन B6, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम और मैंग्न...
सूबा ग्रुप ने लॉन्‍च किया ‘क्‍लेरियॉन होटल’ देहरादून

सूबा ग्रुप ने लॉन्‍च किया ‘क्‍लेरियॉन होटल’ देहरादून

उत्तराखण्ड
च्‍वॉइस होटल्‍स इंडिया के मास्‍टर फ्रैंचाइसी सूबा ग्रुप ऑफ होटल्‍स ने देहरादून में ‘क्‍लेरियॉन होटल’ के लॉन्‍च के साथ ही एक और उपलब्धि अपने खाते में जोड़ ली है। इसे औपचारिक रूप से क्‍लार्क्‍स कलेक्‍शन देहरादून के नाम से भी जाना जाता है। प्रॉपर्टी तक आसानी से सड़क, रेल और वायु मार्गों (देहरादून एयरपोर्ट से) से आसानी से पहुंचा जा सकता है और यह देहरादून शहर के मध्‍य में स्थित है। होटल शहर के आसपास स्थित आकर्षण स्‍थलों जैसे राजाजी नेशनल पार्क, बुद्धा टेम्‍पल, मसूरी, सहस्‍त्रधारा, मालसी चिड़‍ियाघर और तापकेश्‍वर मंदिर के नज़दीक है। यह घोषणा करते हुए मंसूर मेहता, मैनेजिंग डायरेक्‍टर, सूबा ग्रुप ऑफ होटल्‍स ने कहा, ''हमें पहाड़ी राज्‍य उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादू...
रामनगर (नैनीताल) : कोसी नदी पर रोडवेज बस पलटी, यात्रियों में मची चीखपुकार !

रामनगर (नैनीताल) : कोसी नदी पर रोडवेज बस पलटी, यात्रियों में मची चीखपुकार !

उत्तराखण्ड
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी पर बने पुल पर छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। परिचालक और छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से निकाला गया। शुक्रवार दोपहर रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे। सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) आ रहा था। छोटा हाथी गलत साइड चल रहा था, उसे बचाने की कोशिश में छोटा हाथी में टक्कर लग गई और बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया। हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इलाज के लिए सभी सरकारी मदद ...
अतीक अहमद के देहरादून में बनाए घर पर चलेगा बुलडोजर, डीआईजी ने की प्रेस कांफ्रेंस……..

अतीक अहमद के देहरादून में बनाए घर पर चलेगा बुलडोजर, डीआईजी ने की प्रेस कांफ्रेंस……..

उत्तराखण्ड
डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। अतीक के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुल्डोजर चलाया जाएगा।   गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया। उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हा...
आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट !

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट !

उत्तराखण्ड
रुचिन के शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रुचिन के भाई को इसकी सूचना दे दी है वही परिजनों को बताएगा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सीएम धामी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रु...
सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे

सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। कहा कि यूसीसी पर हमारा ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। सीएम ने कहा कि धार्मिक एजेंडे के नाम पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदेश सरकार बेहद कठोरता के साथ कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम एक अध्यादेश भी ला रहे हैं, जिसमें भूमि खरीद की प्रक्रिया में व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा। उत्तराखंड राज्य का अपना एक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्वरूप है, इसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यूपी सरकार की जनसंख्या नियंत्रण कानून की पहल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हित में हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे। जनसंख्या न...
जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर; एक अन्य घायल

जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर; एक अन्य घायल

राष्ट्रीय
जम्मू,  जम्मू कश्मीर में राजौरी व बारामुला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने घेराबंदी तेज कर दी। शनिवार को सेना ने राजौरी में एक आतंकवादी को मार दिया है जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। वहीं, बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। इस आतंकी के तार लश्कर से जुड़े हैं। राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकी मरा, एक घायल राजौरी में सेना के जवानों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है जबकि एक अन्य आतंकी घायल हो गया है। अभी भी राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है। आतंकी के पास से 1एक एके 56 रायफल, चार मैग्जीन, कुछ कारतूस, एक 9 एमएम की पिस्टल, 3 ग्रेनेड और विस्फोट सामग्री मिली है। बारामुला में एक आतंकी ढे...
आवेश में आकर गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, घटना से परिसर में मची अफरा तफरी……

आवेश में आकर गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, घटना से परिसर में मची अफरा तफरी……

उत्तराखण्ड
बैंक परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बैंक मैनेजर पर गार्ड ने आवेश में आकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है।   धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई।   मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को  इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे मेगा रोड शो

देश-विदेश
बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं, जो कि 26 किलोमीटर का है। प्रधाननमंत्री मोदी इस दौरान सुनहरी पगड़ी में सबको आकर्षित करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें करीब 10 लाख लोगों के हिस्सा ले रहे हैं। जानिए, क्या रहेगा पीएम मोदी का डे प्लान ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा सुबह 10 बजे से 1:30 बजे तक रोड शो 26 किलोमीटर का रोड शो होने की उम्मीद 28 में से 19 विधानसभा क्षेत्रों को किया जाएगा कवर दोपहर 3 बजे बादामी में जनसभा शाम 5 बजे हावेरी में भी होगी जनसभा साढ़े तीन घंटे का रोड शो होगा खास बेंगलुरु में आज होने वाला पीएम मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू हो गया है। कुल 26 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए ये रोड शो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर जा खत्म होगा।...
अतीक के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुल्डोजर चलाया जाएगा: डीआईजी

अतीक के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुल्डोजर चलाया जाएगा: डीआईजी

उत्तराखण्ड
गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसे मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया। उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हाल में वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। एसएसपी ने बताया...