Friday, March 6News That Matters

Day: May 8, 2023

पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 5 किलो आईईडी जब्त, एक आतंकवादी भी गिरफ्तार !

पुलवामा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 5 किलो आईईडी जब्त, एक आतंकवादी भी गिरफ्तार !

जम्मू
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यहां 5-6 किलोग्राम आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया। इशफाक अहमद वानी नाम का आतंकी पुलवामा के अरिगम का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी। आईईडी की बरामदगी राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में एक आतंकी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने के दो दिन बाद की गई थी। सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और आगामी गोलाबारी में एक अल्ट्रा को मार गिराया गया। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ में एक और आतंकी के घायल होने की आशंका है। सेना राजौरी से बारामुला तक आतंकियों की तलाश में है। सेना ने इस दरमियान 4-5 आतंकियों को ढे...
नशे की हालत में धुत युवक ने देर रात सांड पर बैठकर की सवारी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो, बाद में नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

नशे की हालत में धुत युवक ने देर रात सांड पर बैठकर की सवारी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो, बाद में नौकरी से धोना पड़ा हाथ !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में एक युवक का सांड पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छानबीन के बाद पता चला कि वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया। राफ्टिंग व्यवसायी ने बताया कि युवक का नाम नागेश है, जो शिवाजी नगर का रहने वाला है। वह तपोवन में लंबे समय से वाहन चालक का काम कर...
पौड़ी में आयोजित की जाएगी जी-20 की अगली बैठक, 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा सम्मेलन !

पौड़ी में आयोजित की जाएगी जी-20 की अगली बैठक, 300 पुलिस बल की निगरानी में होगा सम्मेलन !

उत्तराखण्ड
पौड़ी। जी-20 की अगली बैठक पौड़ी जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित की जानी है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि जी-20 के तहत लक्ष्मणझूला में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विदेशी मेहमान भी भारत की तीसरी सबसे बड़ी व सबसे पवित्र गंगा नदी की उसके मायके में ही आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस महकमे की ओर से करीब 3 सौ जवानों की तैनाती की जाएगी। पौड़ी जिले में वैश्विक सम्मेलन जी-20 आगामी 23 व 24 मई को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आयोजित किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचेंगे। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा तीन सौ अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। जिसमें चार एएसपी व ...
नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून. नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ बनाना चाहता है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देहरादून अच्छी रैंक हासिल कर सके. इसी बीच देहरादून नगर निगम अब देहरादून की कई जगहों से डस्टबिन हटा रहा है ताकि देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाया जा सके.अब आप सोच रहे होंगे कि नगर निगम खुद ही कूड़ेदान क्यों हटा रहा है? दरअसल, देहरादून में रहने वाले कई लोग आज भी कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने के बजाय बाहर कहीं भी कूड़ा डाल देते हैं. डस्टबिन के बाहर भी लोग गन्दगी करके रखते हैं. इसलिए देहरादून नगर निगम देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाने जा रहा है ताकि कूड़ा गाड़ी सीधे घर से कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन लेकर जाए जहां उस कूड़े का सही से निस्तारण हो सके. मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि देहरादून शहर के मुख्य मार्गो पर कुछ जगह को चिन्हित करके उन्हें बिन मुक्त किया जा चुका है और आगे भी नगर निग...
दिल्‍ली-गाजियाबाद का सफर होगा जाम मुक्‍त, बन रहा है 6 लेन फ्लाईओवर, चेक करें रूट…

दिल्‍ली-गाजियाबाद का सफर होगा जाम मुक्‍त, बन रहा है 6 लेन फ्लाईओवर, चेक करें रूट…

दिल्ली
नई दिल्‍ली. पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर (Anand Vihar-Apsara Border Flyover) का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. पिछले साल 11 अक्‍टूबर को इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने किया था. राजधानी के सबसे व्यस्त रास्ते में ट्रैफिक आसान करने के लिए यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. इसके बनने से आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक का सफर सिग्‍नल फ्री हो जाएगा और दिल्‍ली से गाजियाबाद (Delhi-Ghaziabad Route) आना-जाना काफी आसान हो जाएगा. इससे आए दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किलोमीटर है. साल 2023 के अंत तक फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाने की उम्‍मीद है. फ्लाईओवर के बनने पर रामप्रस्थ और विवेक विहार लालबत्ती का अवरोध भी खत...
स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल

स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल

देश-विदेश
अमृतसर, श्री हरिमंदिर साहिब के पास क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह 6:30 बजे ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर हुआ था। घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने कई सैंपल कब्जे में लिए हैं। जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने में लगी है। फिलहाल पुलिस विस्फोटक होने की घटना से साफ इंकार कर रही है। हेरिटेज स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल भी जांच करने पहुंचे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस जगह को पहले भी आने-जाने के लिए बंद कर रखा था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जांच जारी है। घटनास्‍थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों ने सैंपल कब्‍जे ...
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तराखण्ड
बड़कोट:  यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है। तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़े सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े।  मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा, उप चुनाव के लिए करेंगे जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा, उप चुनाव के लिए करेंगे जनसभा

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा है। सीएम छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा करेंगे। दिन में करीब 12:45 पर सीएम लालगंज पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए उपरौधा इंटर कॉलेज लालगंज में जनसभा करेंगे ।दो बजे अयोध्या के लिए करेंगे प्रस्थान। मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अन्य मंत्री और विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे।...
अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

उत्तराखण्ड
अलीगढ़,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रोड शो से वोटबैंक साधने का प्रयास करेंगे। रविवार को उनका कार्यक्रम जारी हो गया। जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक करीब डेढ़ किमी रोड शो की प्रशासन से अनुमति मिली है। अखिलेश के रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव का नाम पहले नंबर पर था। कार्यक्रम तय होने से पार्टीजन उत्साहित हैं, खासकर प्रत्याशी। पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे निजी विमान से धनीपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से कार में 11 बजे जमालपुर पुल के निकट केबीएफ ट्रेडर्स से रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी के मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान, पार्षद, चेयरमैन व अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाने का प्रयास करेंगे। यहां से शुरू होगा रोड शो रोड शो एएमयू के सेंटेनरी गेट तक है। यह...
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुलेगा। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। केदारनाथ धाम में 1.75 लाख कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन क...