Friday, March 6News That Matters

Day: May 9, 2023

मंत्री ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

मंत्री ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह आवास के सभागार में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा श्री अन्न महोत्सव की भव्यता और कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुव्यस्थित ढंग से करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा श्री अन्न्न महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां...
इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट……

इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट……

उत्तराखण्ड
सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब रिजल्ट की तैयारी है।   सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट इसी माह आ जाएंगे। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। छात्र परीक्षाफल के इंतजार में टकटकी लगाए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। उत्तराखंड बोर्ड में इस वर्ष हाईस्कूल में 130027 संस्थागत, 2088 व्यक्तिगत और इंटर में 123511 संस्थागत, 3813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। 132115 छात्रों ने हाईस्कूल और 127324 छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुईं थीं। 29 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य भी संपन्न हो चुका है।   इधर, सीबीएसई में हाईस्कूल और इंटर की उत्तर-पुस्तिक...
देहरादून : बदला मौसम का मिजाज, मसूरी में झमाझम बारिश, गिरे ओले…….

देहरादून : बदला मौसम का मिजाज, मसूरी में झमाझम बारिश, गिरे ओले…….

उत्तराखण्ड
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।   उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। लेकिन दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। वहीं, शहर में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश जारी किए, कैबिनेट के साथ देखेंगे फिल्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश जारी किए, कैबिनेट के साथ देखेंगे फिल्म

उत्तरप्रदेश
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 मई को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ लखनऊ में इस फिल्म को देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर कहा- "The Kerala Story' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी।" वहीं देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा- “द केरल स्टोरी” यूपी में टैक्स फ्री !! इससे पहले 'द केरल स्टोरी' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राज्य में बैन कर दिया है। इससे पहले तमिलनाडु में भी इस फिल्म के टिकट कैंसिल कर दिए गए थे।...
उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में किया बदलाव

उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में किया बदलाव

उत्तराखण्ड
देहरादून:  उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में बदलाव किया है। अब प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। पूर्व में भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी, जिसे घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है। जबकि, न्यूनतम आयु पूर्व की भांति 18 वर्ष ही रहेगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रविधान भी किया गया है। बीती चार मई को जारी किया शासनादेश भर्ती मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया। इसके तहत अब 10वीं उत्तीर्ण महिला-पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो सकेंगे। जबकि, पूर्व में पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी। पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक नागरिक पुलिस के समान कर दिया...
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड
देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। शाम को उन्होंने मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचकर अकादमी परिसर का भ्रमण किया। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का सोमवार को राजभवन आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं। पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल का सोमवार सायं मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचने पर अकादमी के निदेशक श्रीनिवास आर कटिकिथाला ने स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति ने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षु अधिकारियों से भी बातचीत की। पूर्व राष्ट्रपति ने बीते माह अप्रैल में भी अकादमी का भ्रमण किया था।...
सीएम धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में देखेंगे फिल्म द केरला स्टोरी

सीएम धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में देखेंगे फिल्म द केरला स्टोरी

उत्तराखण्ड
मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी '' द केरल स्टोरी '' को करमुक्त किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कहीं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक और परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।...
यूपी निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में होंगे

यूपी निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में होंगे

उत्तरप्रदेश
यूपी निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में होंगे। योगी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से निराला नगर रेलवे मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर 11:20 पर आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से डब्ल्यू ब्लॉक कामर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा में 11:30 बजे पहुंचेंगे। 12:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 12:25 बजे निरालानगर में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से बांदा के लिए रवाना हो जाएंगे। बांदा में वह महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अखिलेश यादव करेंगे रोड शो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो में शामिल होंगे। उनका रोड शो दोपहर 2:15 बजे जाजमऊ से शुरू होगा। केडीए कालोनी जाजमऊ लालबंगला, हरजेंदरनगर, नरौ...
अल्मोड़ा : नवजात की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये जांच के आदेश !

अल्मोड़ा : नवजात की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये जांच के आदेश !

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में सरकारी अस्पताल से रेफर नवजात की हायर सेंटर ले जाते समय हुई मौत के प्रकरण को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा देते हुये स्वास्थ्य महानिदेशक एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं, डॉ. रावत ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महानिदेशक से एक सप्ताह के भीतर प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।   अल्मोड़ा जिला के फलसीमा निवासी आरती आर्या के नवजात शिशु की मौत का संज्ञान लेते हुये सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसे दुःखद घटना बताया है। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये जिलाधिकारी व विभागीय स्तर पर अलग-अलग जांच कराई जायेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। सूबे में इस तरह की घटना...
मई में झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत, 40 डिग्री से नीचे पहुंच रखा पारा, जानिए इस सप्ताहभर का मौसम अनुमान !

मई में झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत, 40 डिग्री से नीचे पहुंच रखा पारा, जानिए इस सप्ताहभर का मौसम अनुमान !

उत्तराखण्ड
मई में झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। कभी बारिश व कभी तेज हवाओं के कारण पारा अभी भी 40 से नीचे ही चल रहा है। वहीं इस सप्ताह भी तापमान 40 से ऊपर नहीं जाने के कारण गर्मी से राहत ही रहेगी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में 13 मई को हल्की बारिश की संभावना है लेकिन इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। 09 मई व 10 मई को दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी। दिल्ली का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप रही। बावजूद तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 37.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि रविवार को सामान्य से दो डिग्री कम 37.4, व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस...