Friday, March 6News That Matters

Day: May 9, 2023

उत्‍तराखंंड में भर्ती के मानक बदले, अब 10वीं पास महिला-पुरुष ही बन सकेंगे होमगार्ड….

उत्‍तराखंंड में भर्ती के मानक बदले, अब 10वीं पास महिला-पुरुष ही बन सकेंगे होमगार्ड….

उत्तराखण्ड
 देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में बदलाव किया है। अब प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है।   पूर्व में भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी, जिसे घटाकर 40 वर्ष कर दिया गया है। जबकि, न्यूनतम आयु पूर्व की भांति 18 वर्ष ही रहेगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रविधान भी किया गया है। बीती चार मई को जारी किया शासनादेश भर्ती मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया। इसके तहत अब 10वीं उत्तीर्ण महिला-पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो सकेंगे। जबकि, पूर्व में पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी।   पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक नागरिक पुलिस के ...
Dehradun: मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद……

Dehradun: मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद……

उत्तराखण्ड
दोपहर करीब तीन बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।   पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।   अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूर...
चुनाव से पहले पीएम मोदी बोले- हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना…..

चुनाव से पहले पीएम मोदी बोले- हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना…..

दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है।   कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके सपनों को अपने सपने के रूप में देखा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है।" कर्नाटक विकसित भारत के संकल्प को नेतृत्व देने की ऊर्जा से भरा हुआ देश की अर्थव्यवस्था में कर्नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 'अमृत काल' में हम भारतीयों ने अपने प्राण...
Big Breaking News : मध्यप्रदेश के खरगोन बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी बस….

Big Breaking News : मध्यप्रदेश के खरगोन बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरी बस….

मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। 50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी में यात्रियों से भरी बस गिर गई। हादसे में 10 से अधिक मौतों की सूचना है। प्रशासन ने अब तक पुष्टि नहीं की है।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
टेक्सास मॉल में हुई फायरिंग में भारतीय युवती की मौत, पिता तेलंगाना में हैं जिला जज….

टेक्सास मॉल में हुई फायरिंग में भारतीय युवती की मौत, पिता तेलंगाना में हैं जिला जज….

देश-विदेश, राष्ट्रीय
ऐश्वर्या का दोस्त भी गोलीबारी में घायल हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर है। थाटिकोंडा का परिवार उनके शव को भारत ले जाने की योजना बना रहा है।   टेक्सास राज्य के डेलास में शनिवार को भीड़भाड़ वाले मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में एक भारतीय महिला इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हुई है। वहां के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि 26 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा के शव को उनके परिवार के पास यानी भारत भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दूतावास लगातार परिवार के संपर्क में है और उनकी मदद कर रहा है ताकि शव वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बता दें, इस घटना में दो भारतीय घायल भी हुए है। वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह लगातार इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और दूतावास से नियमित अपडेट ले रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा भारतीय दूतावास लगातार परिवारों के ...
”अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” : अब विद्यालय में ही बनेंगे 11वीं-12वीं के छात्रों के सभी प्रमाणपत्र, शासनादेश जारी ……..

”अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” : अब विद्यालय में ही बनेंगे 11वीं-12वीं के छात्रों के सभी प्रमाणपत्र, शासनादेश जारी ……..

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के समस्त विद्यालयों में 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ है।   उत्तराखंड में अब 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के स्थायी निवासी, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि सभी प्रमाणपत्र स्कूल में ही बनेंगे। इसके लिए धामी सरकार ने ''अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण'' योजना लांच की है। सोमवार को सचिव आईटी शैलेश बगोली ने इसका शासनादेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के समस्त विद्यालयों में 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ है। सचिव शैलेश बगोली ने प्रदे...
पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा !

पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा !

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते चिनूक सामग्री पहुंचा रहा है।   केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सेना का मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक ने आज पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई। चिनूक से गौचर हवाई पट्टी से 150 टन पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जाएगी। हेलिकॉप्टर ने सुबह 6 से 9 बजे तक दो शटल करी। इस दौरान केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। चिनूक हेलिकॉप्टर बीते रविवार को गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच चुका था। चिनूक द्वारा दो डंपर, एक पोकलैंड, पुल बनाने के पाइल मशीन सहित अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाई जाएगी। डीएम ने बताया कि पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के अधिकां...
उत्तराखंड सरकार ‘द केरल स्टोरी’ को करेगी करमुक्त, आज सीएम धामी भी देखेंगे….

उत्तराखंड सरकार ‘द केरल स्टोरी’ को करेगी करमुक्त, आज सीएम धामी भी देखेंगे….

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे।   मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी '' द केरल स्टोरी '' को करमुक्त किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कहीं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक और परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।   काशीपुर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान महाराज ने कहा कि महाभारत सर्किट में द्रोण सागर को लाकर इसका विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरीताल को पीपीपी मोड पर देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। गैबिया नाले ...