Friday, March 6News That Matters

Day: May 10, 2023

बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च* ।

बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च* ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च*। भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स श्रृंखला बार्बीक्यू नेशन देश भर में एक्सपेंशन कर रही है ।इस के तहत देहरादून में बार्बी क्यू नेशन का दूसरा आउटलेट खोला गया। बार्बीक्यू नेशन ‘डू इट यौर्सेल्फ़’ और ‘लाइव ऑन द टेबल ग्रिल: के यूनिक कांसेप्ट का पायनियर है।बार्बीक्यू नेशन ने फ़ाइन डाइनिंग की बढ़ती हुई मार्किट और फूडीज़ के दिल को जीतने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह नया रेस्टोरेंट सोलस टावर, जीएमएस रोड ,देहरादून में स्थित है और यह 4500 स्क्वायर फीट पर बना है। आधुनिक ट्रेंडी इंटीरियर्स और डेकोर इस का आकर्षण है . इस रेस्टोरेंट में एक समय में 105 लोगों को सर्व किया जा सकता है और यह फैमिली फंक्शन्स और कॉर्पोरेट पार्टीज़ के लिए एक उत्तम स्थान है। इस मौके पर धर्मेंद्र भाटी, रीजनल मैनेजर नार्थ ,बार्बीक्यू नेशन ह...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा का कोई विशेष कारण नहीं था, समय-समय पर उनके पारिवारिक मित्र इस परिवार की कुशलता और सफलता के लिए पूजा अर्चना कराते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्वामी दयानंद आश्रम से लगाव रहा है। जनवरी में विराट और अनुष्का गए थे उत्तराखंड यात्रा पर इस वर्ष 26 जनवरी को विराट और अनुष्का उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। 31 जनवरी को वह दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अगले रोज वह यहां से वापस लौट गए थे। मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए दयानंद आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया...
सीएम धामी ने दिए निर्देश- हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें

सीएम धामी ने दिए निर्देश- हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें

उत्तराखण्ड
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अब 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पहले इस पर रात में शिकायत करने की सुविधा नहीं थी। वहीं, सीएम हेल्पलाइन ऐप को भी अपग्रेड कर दिया गया है। ऐप में अब लिखने के साथ बोलकर भी शिकायत रिकॉर्ड की जा सकेगी। आईटीडीए ने राज्य का प्रारूप तैयार कर दिया है, जिसकी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत की। सीएम हेल्पलाइन के उन्नतीकरण में रेटिंग शुरू की गई है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के आधार पर अब विभागों की टॉप-10 रेटिंग होगी, जिसे खुद सीएम अपने डैशबोर्ड पर देख सकेंगे। वह महीने के अंतिम सप्ताह में इसकी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें। फिर वह महीने के अंतिम सप्ताह में खुद समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 से लोगों को अधिक से अधिक ...
सीएम  धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया

सीएम धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। समिति का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा था। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शासन ने विस्तार देने के साथ ही समिति से शीघ्र सिफारिश उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। 27 मई 2022 को गठित इस समिति को छह महीने में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट सरकार को देनी थी। सिफारिशें मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएगी फिर 28 नवंबर 2022 को समिति का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से समिति को 27 मई 2023 तक अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी 75 फीसदी ड्राफ्ट ही ...
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार के 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में मौसम के साफ रहने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। संवाद...