Friday, March 6News That Matters

Day: May 11, 2023

हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दी दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला…..

हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दी दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला…..

उत्तराखण्ड
युवती का कहना था कि जब वह पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जाती है तो हिंदू संगठन विरोध करते हैं जबकि यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का मामला है।   उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को दरगार में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि युवती को नमाज पढ़ने जाने से पहले संबंधित थाने के एसएचओ को एक प्रार्थनापत्र देकर इसकी जानकारी देनी होगी। जिससे उन्हें को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।   ये है पूरा मामला बता दें कि मध्य प्रदेश की मूल निवासी 22 वर्षीय युवती व 35 वर्षीय मुस्लिम युवक फरमान एक साथ रहते हैं और दोनों हरिद्वार की फार्मा कंपनी में साथ जॉब करते हैं। युवती ने फरमान के साथ हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। युवती का कहना था कि उसका नमाज पढ़ने का मन करता है। जब वह पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जाती है तो हिंदू संगठन विरोध करत...
जौलीग्रांट : मुंबई के लिए 17 मई से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट !

जौलीग्रांट : मुंबई के लिए 17 मई से शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट !

उत्तराखण्ड
विमान कंपनी विस्तारा आगामी 17 मई से देहरादून-मुंबई के बीच 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी। दरअसल, देहरादून एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी। लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। जिस कारण यात्री परेशान थे। इसे देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस इस रूट पर 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। पैसेंजर मिलने पर इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है।   एयरपोर्ट सुत्रों के अनुसार विस्तारा पहले ही देहरादून-दिल्ली और देहरा...
फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास बने भगवान श्रीराम, पर्दे पर दिखी रामायण की झलक……

फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास बने भगवान श्रीराम, पर्दे पर दिखी रामायण की झलक……

Bollywood, मनोरंजन
फिल्म आदिपुरुष पिछले काफी समय से चर्चा में है। दर्शक लंबे समय से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म भले ही कई बार विवादों से घिरी रही हो, लेकिन दर्शक एक बार फिर रामायण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। दुनियाभर के डिजिटल प्लेटफॉर्म और थिएटर में एक साथ आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 70 देशों में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ट्रेलर में राम के वनवास जाने से लेकर हनुमान मिलन, लंका दहन और उस पर वानर सेना की चढ़ाई तक दिखाई गई है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। भगवान श्रीराम बने प्रभास को पराक्रमी योद्धा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है, जो रावण (सैफ अली खान) का घमंड तोडऩे के लिए लौट आए हैं। सीता माता सीता के किरदार में कृति सैनन भी जंच रही हैं। मुंबई में एक दिन पहले एआईबी सिनेमा पर प्रशंसकों के लिए इसकी स्क्री...
मंगल और चांद तक पहुंचने से लेकर 5G तक, इन उपलब्धियों से लहराया भारत का परचम !

मंगल और चांद तक पहुंचने से लेकर 5G तक, इन उपलब्धियों से लहराया भारत का परचम !

दिल्ली
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के नाम कई बड़ी उपलब्धियां है। दूसरा पोखरण टेस्ट देश के लिए न्यूक्लियर टेस्ट में एक बड़ी सफलता थी। इसी के साथ भारत ने न्यूक्लियर क्लब को जॉइन करने वाले देश के रूप में 6वें नंबर पर अपनी एंट्री कर ली थी। इस आर्टिकल में भारत की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रही बड़ी सफलाओं को ही बताने जा रहे हैं-   परमाणु घड़ी बनी, एक ही रॉकेट पर 104 सेटेलाइट हुई थी लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की बात करें तो इसरो ने एक परमाणु घड़ी (atomic clock) विकसित की थी। इस परमाणु घड़ी का इस्तेमाल नेविगेशन सेटेलाइट में सटीक लोकेशन का डेटा लेने में कारगर माना गया।   इसरो ने एक ही रॉकेट पर रिकॉर्ड 104 सेटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। यह मिशन भारत के लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि रही थी। देश का सबसे भारी रॉकेट हुआ था लॉन्च ...
स्वर्ण मंदिर के पास हुए तीनों धमाकों की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपित गिरफ्तार  !

स्वर्ण मंदिर के पास हुए तीनों धमाकों की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपित गिरफ्तार !

अमृतसर
अमृतसर में हुए बम धमाके के मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। अमृतसर में हुए तीन विस्फोट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। उन्होंने कहा कि हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह हैं। इनमें से तीन ने विस्फोटकों का प्रबंध किया था। एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है।   उन्होंने कहा कि धमाके कम क्षमता के थे। इसके लिए पोटाश अमृतसर से लिया गया था। तीन कंटेनर का इसमें उपयोग किया गया था। पार्किंग की छत से पहले धमाका किया गया था। पूरे मामले की जांच हो रही है। एसआईटी बनाकर इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में आजादबीर और अमरीक सिंह मुख्य आरोपी हैं। ये विस्फोट पटाकों में यूज होने वाले पोटाश से करवाए गए। पंजाब और इसके बाहर के रिश्तों की जां...
आज होगा देश के प्रथम पशुपतिनाथ मंदिर का शिलान्यास, चार धाम यात्रा के बाद कर सकेंगे दर्शन !

आज होगा देश के प्रथम पशुपतिनाथ मंदिर का शिलान्यास, चार धाम यात्रा के बाद कर सकेंगे दर्शन !

उत्तराखण्ड
सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पैतृक गांव सैंण (बिरमोली) को पांचवे तीर्थ के रूप में स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में गांव में आज पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।   कोटद्वार : सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पैतृक गांव सैंण (बिरमोली) को पांचवे तीर्थ के रूप में स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। इसी क्रम में गांव में आज पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।   डा.हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान ने नेपाल में पशुपति क्षेत्र विकास कोष से वार्ता कर ग्राम सैंण में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना का आग्रह किया था। प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ती तुकाराम यादव ने बताया शास्त्रों के अनुसार, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के बाद पशुपति नाथ की यात्रा करना भी आवश्यक है।   आज होगी भव्य प्रतिमा का शिलान्यास लेकिन, पशुपतिनाथ के नेप...
AIIMS Rishikesh: पहली बार हुआ एम्स ऋषिकेश में किडनी प्रत्यारोपण, 27 साल के युवक को लगाई गई पिता की किडनी

AIIMS Rishikesh: पहली बार हुआ एम्स ऋषिकेश में किडनी प्रत्यारोपण, 27 साल के युवक को लगाई गई पिता की किडनी

उत्तराखण्ड
नैनीताल का रहने वाला युवक किडनी फेलियर की समस्या से ग्रसित था। किडनी प्रत्यारोपण ही अंतिम विकल्प था। युवक को उसके पिता की किडनी लगाई गई  जल्द ही हार्ट ट्रांसप्लांट और लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द ही एम्स ऋषिकेश में शुरू होगी।   अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (एम्स) में 27 वर्षीय युवक की किडनी प्रत्यारोपित कर उसे नया जीवन दिया गया है। युवक को उसके पिता की किडनी लगाई गई है। इसी के साथ एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जहां किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हुई है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि नैनीताल का रहने वाला यह युवक किडनी फेलियर की समस्या से ग्रसित था। किडनी प्रत्यारोपण ही अंतिम विकल्प था। हालांकि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे संस्थान की यूरोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी और ऐनेस्थेसिया विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक ...
Dehradun: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री !

Dehradun: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री !

उत्तराखण्ड
चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।   पुलिस ने एक और फर्जी डॉक्टर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है। गौरतलब है कि दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। नेहरू कॉलोनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों...
प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, अब प्रतिमाह मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता !

प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, अब प्रतिमाह मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता !

उत्तराखण्ड
18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल कर्मियों को हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन में इस फैसले खुशी की लहर दौड़ पड़ी।   प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। &nbs...
केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।   चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है। अब...