Friday, March 6News That Matters

Day: May 13, 2023

नेपाल की तरफ से फेंके गए पत्थर, भद्दे इशारे भी किए

नेपाल की तरफ से फेंके गए पत्थर, भद्दे इशारे भी किए

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़:उत्‍तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में काली नदी किनारे भारत मे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से एक व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंके गए। इस दौरान पत्थर लोडर मशीन पर पड़ा, जिससे मशीन का शीशा टूट गया नेपाल की तरफ से जिस समय एक व्यक्ति पत्थर फेक रहा था, उस दौरान नेपाल पुलिस के कुछ जवान भी वहां मौजूद थे और दूर से देख रहे थे। पत्थर फेंकने के दौरान वह व्यक्ति भद्दे इशारे भी कर रहा था। वहीं एक व्यक्ति द्वारा की गई पत्थरबाजी को भारतीय प्रशासन ने भी गंभीरता से नहीं लिया। एसडीएम से पूछे जाने पर उन्होंने इस संबंध में कोई जबाव नहीं दिया।...
13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुरूआत

13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुरूआत

उत्तराखण्ड
देहरादून:  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य में मिलेट्स की अपार संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। साथ ही मंथन में जो निष्कर्ष आएगा उसे राज्य सरकार धरातल पर उतारने कार्य करेगी। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों श्रीअन्न के रूप में पहचान दी गई है। उन्होंने कहा श्री अन्न महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। अगले दिन को केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। इसके...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन...
मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, एक दिन में 48 हजार ने किए दर्शन

मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, एक दिन में 48 हजार ने किए दर्शन

उत्तराखण्ड
मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में 48 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार हो गया है।पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चारधामों में 48326 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 17004, बदरीनाथ में 12830, गंगोत्री में 9234 और यमुनोत्री में 9248 यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है। वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरस...
विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और सरकार के पास समय भी पर्याप्त है

विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और सरकार के पास समय भी पर्याप्त है

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकायों के चुनाव आगे खिसकाने की चर्चा पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन के स्तर पर न तो ऐसी कोई चर्चा हुई है और न कोई निर्णय ही लिया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और इसके लिए सरकार के पास समय भी पर्याप्त है। प्रदेश में निकाय चुनाव पिछली बार अक्टूबर 2018 में हुए थे, तब 90 निकाय थे। वर्तमान में राज्य में नगर निकायों की संख्या 102 है। इनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते, जबकि रुड़की व बाजपुर के चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को ...
प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मांतरण घुन की तरह लग गया था जिसे रोकने के लिए कठोर कानून लाए। उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में कमेटी ने ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया है और 30 जून तक कमेटी ड्राफ्ट सरकार को उपलब्ध करा देगी। सरकार को ड्राफ्ट मिलते ही उसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।   सीएम धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन कार्यालय में स्थापित मॉडर्न इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ करने के दौरान यह बात कही। सीएम ने कहा कि धर्मांतर...
कर्नाटक चुनाव : कर्नाटक में ‘किंग’ बनी कांग्रेस, बीजेपी ने कबूल की ‘हार’ !

कर्नाटक चुनाव : कर्नाटक में ‘किंग’ बनी कांग्रेस, बीजेपी ने कबूल की ‘हार’ !

देश-विदेश
कर्नाटक (Karnataka Election Results 2023) विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती जारी है. कर्नाटक में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है. रुझानों और नतीजों को लेकर दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस (138 सीटें) दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है. उधर, बीजेपी (63 सीटें) ने हार स्वीकार कर ली है. सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए.बीएस येदियुरप्पा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है. 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है. हम अपनी हार पर पुनर्विचार करेंगे. हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं. वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा. उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है...
पिथौरागढ़ में युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों का किया बेहरमी से कत्ल, आरोपी फरार..

पिथौरागढ़ में युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों का किया बेहरमी से कत्ल, आरोपी फरार..

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।  जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी।   इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
‘आदिपुरुष’ ट्रेलर लॉन्च : 24 कैरेट गोल्ड की साड़ी पहन कृति सेनन ने दिखाई सीता सी सादगी…..

‘आदिपुरुष’ ट्रेलर लॉन्च : 24 कैरेट गोल्ड की साड़ी पहन कृति सेनन ने दिखाई सीता सी सादगी…..

Bollywood
साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में बाहुबली फेम साउथ स्टार प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं. सीता मां के रोल में कृति शानदार लग रही हैं. वहीं ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी एक्ट्रेस ने अपनी यूनिक साड़ी से सबका ध्यान खींच लिया. आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति काफी ग्रेसफुल लुक में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने यहां व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी. अब खबर आई है कि कृति की ये साड़ी 24 कैरेट सोने से बनाई गई थी।   सोशल मीडिया पर आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कृति सेनन का साड़ी लुक काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रायडरी साड़ी पहनी थी. यहां कृति बला सी खूबसूरत दिख रही थीं. एक्ट्रेस इस लुक को न्यूड मेकअप और जूड़े में व्हाइ...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, राहुल गांधी को दोषी ठहराने वाले जज समेत 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन पर लगाई रोक  !

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, राहुल गांधी को दोषी ठहराने वाले जज समेत 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन पर लगाई रोक !

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देने वाले जज हरीश हसमुखभाई वर्मा समेत गुजरात के 68 निचले न्यायिक अधिकारियों का प्रोमोशन रोक दिया है। जस्टिस एम.आर. शाह और सी.टी. रविकुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई सूची और उसके बाद राज्य सरकार द्वारा जिला न्यायाधीशों को पदोन्नति देने का आदेश अवैध और इस अदालत के फैसले के विपरीत है। पीठ ने पदोन्नति पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश पारित किया और कहा कि इस मामले की सुनवाई एक उपयुक्त पीठ द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि न्यायमूर्ति शाह 15 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।   शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति ने 2011 में संशोधित गुजरात राज्य न्यायिक सेवा नियम 2005 का उल्लंघन किया। नियमों के अनुसार, योग्यता-सह-वरिष्ठता के सिद्धांत और उपयुक्तता परीक्षण पास करने के बाद ही पदोन्नत...