Friday, March 6News That Matters

Day: May 15, 2023

कपिल शर्मा ने बेटी संग किया रैंप वॉक, बेहद लाजवाब है ट्विनिंग, 3 साल की अनायरा पर फैंस लुटा रहे प्यार !

कपिल शर्मा ने बेटी संग किया रैंप वॉक, बेहद लाजवाब है ट्विनिंग, 3 साल की अनायरा पर फैंस लुटा रहे प्यार !

मनोरंजन
नई दिल्ली- जाने माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी 3 साल की बेटी अनायरा शर्मा संग रैम्प वॉक किया है. सोशल मीडिया पर कपिल का अपनी बेटी संग ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ब्लैक आउटफिट बेटी का हाथ पकड़े कपिल की ट्विनिंग बेहद लाजवाब लग रही है. कॉमेडी किंग कहलाने वाले कपिल शर्मा ने जब अपनी नन्ही परी अनायरा के साथ रैंप पर एंट्री की तो सब की नजरें बस उन्हें देखती ही रह गई. कपिल शर्मा और उनकी बेटी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में काफी जच रहे हैं और बेटी अनायरा के चेहरे पर पहली बार रैंप पर वॉक करते गुए गजब का कॉन्फिडेंस देख हर कोई हैरान है. साथ 3 साल की क्यूट अनायरा ने ऑडियंस की ओर वेव किया और फिर कपिल ने जब बेटी से कहा तो उसने लोगों की तरफ फ्लाइंग किस भी दी. कपिल शर्मा के चेहरे पर वीडियो में अपनी बेटी को लेकर खुशी साफ नजर आ रही है.   लोगों को भा गई अनायरा की क्यूटनेस ...
अब ड्रोन से अस्पतालों तक पहुंच सकेगा ब्लड, ट्रायल रहा सफल !

अब ड्रोन से अस्पतालों तक पहुंच सकेगा ब्लड, ट्रायल रहा सफल !

दिल्ली
नोएडा. नोएडा के एक अस्पताल में ड्रोन की मदद से एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल 10 यूनिट ब्लड भेजा गया (Blood Delivery Through Drone). यह एक तरह का पायलट प्रोजेक्ट था, जिसका परिणाम सफल रहा. इस दौरान ड्रोन से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में तय की गई है. दरअसल ड्रोन भारत की एक नई शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है. कोरोना काल में ड्रोन से कई दूरदराज के इलाकों में वैक्सीनेशन (Vaccination Delivery Through Drone) पहुंचाई गई थी. अब इसी ड्रोन के जरिए इमरजेंसी केस में ब्लड को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाया जा सकेगा. इसके लिए एक ट्रायल किया गया जिसे DG आईसीएमआर ने शुरू किया. इस ट्रायल के दौरान GIMS अस्पताल से नोएडा के सेक्टर 62 में जेपी इंस्टिट्यूट तक ब्लड भेजा गया. यह दूरी लगभग 35 किलोमीटर की थी. इसी तरह लेडी हार्डिंग अस्पताल से भी ब्लड को जेपी इंस्टीट्यूट तक भेजा गया. ड्रोन से ब...
गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग 4.7 करोड़ यूनिट तक पहुंची, यूपीसीएल की बाजार पर बढ़ने लगी निर्भरता !

गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग 4.7 करोड़ यूनिट तक पहुंची, यूपीसीएल की बाजार पर बढ़ने लगी निर्भरता !

उत्तराखण्ड
पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को यूपीसीएल ने बिजली की मांग करीब 4.7 करोड़ यूनिट आंकी है। अगर ऐसा ही रहा तो सप्ताहभर में बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट रोजाना के करीब पहुंच जाएगी।   प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट प्रतिदिन के आंकड़े के करीब पहुंचने लगी है। बाजार से बिजली खरीद के बीच कुछ जगहों पर कटौती की संभावना भी बनने लगी है यूपीसीएल को वैसे तो राज्य व केंद्र की निर्धारित पूल की बिजली के अलावा गैर आवंटित कोटे से भी करीब 300 मेगावाट बिजली मिल रही है। मई में बारिश के बीच बिजली की मांग कम रही है, लेकिन पिछले कई दिनों की बढ़ती गर्मी के कारण मांग बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को यूपीसीएल ने बिजली की मांग करीब 4.7 करोड़ यूनिट आंकी है। अगर ऐसा ही रहा तो सप्ताहभर में बिजली की मांग पांच करोड़ य...
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, मीडिया में बयान देने को लेकर जारी हुआ ये आदेश………

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, मीडिया में बयान देने को लेकर जारी हुआ ये आदेश………

उत्तराखण्ड
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कार्मिकों के मीडिया में बयान देने को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद कार्मिकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्मिकों ने आदेश को एक हफ्ते के अंदर वापस लेने की मांग की है।   मीडिया में बयान देने को लेकर जारी हुआ आदेश शिक्षा विभाग के आए दिन अजू-गजब कारनामे सामने आते रहते हैं। इसी बीच शिक्षा विभाग एक आदेश सामने आया है। जो कि चर्चाओं का विषय बन गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि अगर कार्मिकों द्वारा मीडिया पर बयान दिया गया तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।     शनिवार को जारी किया गया था आदेश शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को निदेशक स्तर के अधिकारी के अलावा और किसी अधिकारी या कर्मचारी संघ की ओर से विभाग के संबंध में बयानबाजी पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद कार्मिकों में आक्रोश दे...
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ब्रिटिश पार्लियामेंट में मिला ‘भारत गौरव सम्मान’, इन भारतीयों को भी मिल चुका है यह अवार्ड !

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ब्रिटिश पार्लियामेंट में मिला ‘भारत गौरव सम्मान’, इन भारतीयों को भी मिल चुका है यह अवार्ड !

उत्तराखण्ड
नई दिल्ली. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank) को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. डॉ निशंक को यह पुरस्कार लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट (British Parliament in London) से मिला है. आयोजकों ने डॉ निशंक को यह सम्मान प्रदान करते हुए अत्यंत उत्साहित थे. इस सम्मान समारोह में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, जिसमें भारतीय फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, प्रमुख गायत्री परिवार चिन्मय पांड्या, मेदांता ग्रुप के सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहन, जेट एयरवेज अंकित जालान, वैज्ञानिक सर्न जिनेवा, अर्चना शर्मा शामिल हुईं. बता दें कि देश में निशंक के साहित्य पर 30 से अधिक लोग शोध कर रहें हैं या कर चुके हैं. निशंक की रचनाओं को कई विश्वविद्यालयों द्वारा ...
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं पास ‘फैलोशिप’ का सुनहरा मौका, आवेदन करने को बचे केवल पांच दिन !

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं पास ‘फैलोशिप’ का सुनहरा मौका, आवेदन करने को बचे केवल पांच दिन !

उत्तराखण्ड
विभिन्न कालेज एवं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एक महीने के विशेष कार्यक्रम में युवाओं को यातायात से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें यातायात प्रबंधन, कैमरे, ड्रोन के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी।   यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नौजवानों के लिए फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। एक महीने के फैलोशिप प्रोग्राम में 10 से 15 नौजवानों का चयन किया जाएगा। उन्हें फील्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों के साथ अटैच किया जाएगा। इन युवाओं को मार्डन साइंटेफिक टूल, यातायात पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे, ड्रोन, वाहनों और उपकरण की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात की समस्या के निस्तारण को लेकर उनसे एक रिपो...
देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल…..

देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल…..

उत्तराखण्ड
इंडिगो की यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे यहां से गोवा के लिए उड़ान भरेगी।   देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए सबसे अधिक उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो आगामी 23 मई से देहरादून-गोवा के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी।   इंडिगो की यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। आधे घंटे बाद शाम छह बजे यहां से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो 186 सीटर बड़े विमान से देहरादून-गोवा के बीच फ्लाइट संचालित करेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद देहरादून देश के एक और शहर से हवाई मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा। पहले इस फ्लाइट को एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल में 25 अप्रैल से संचालित किया जाना था। जिसकी अनुमति भी...
देहरादून में 100 फीसदी रहा पासिंग प्रतिशत, खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं !

देहरादून में 100 फीसदी रहा पासिंग प्रतिशत, खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं !

उत्तराखण्ड
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून के 10वीं के छात्र आदि गुप्ता ने 99.60 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 12वीं में तीस्ता द्विवेदी और नंदिनी जलान ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से उत्तराखंड में टॉप किया।   बोर्ड से संबद्ध दून के लगभग सभी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा में ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाने में उत्तराखंड से एक ही छात्र ने सफलता प्राप्त की। जबकि, 12वीं में वैल्हम गर्ल्स की दो छात्राओं ने उत्तराखंड में टॉप किया। वैल्हम गर्ल्स की हिमांशी गुप्ता और ब्राइटलैंड की समृद्धि सेठी ने 98.75 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। समर वैली स्कू...
यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी, पेयजल निगम ने बनाया रिकॉर्ड !

यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी, पेयजल निगम ने बनाया रिकॉर्ड !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की सबसे लंबी पेयजल योजना से यमुना से मसूरी पानी पहुंचाने की प्रक्रिया के पहले चरण में यमुना स्थित कुएं से मुख्य पंपिंग स्टेशन तक पहले पानी पहुंचाया गया।   रात एक बजे, इंजीनियरों की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद आखिरकार यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर स्थित राधा भवन के टैंक में पानी पहुंच गया। इसके साथ ही पेयजल विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। महज तीन साल में 144 करोड़ की परियोजना से सफलतापूर्वक पानी चढ़ने से मसूरी को 30 साल तक पेयजल की किल्लत नहीं होगी। इस योजना से मई के आखिर में पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा।   प्रदेश की सबसे लंबी पेयजल योजना से यमुना से मसूरी पानी पहुंचाने की प्रक्रिया के पहले चरण में यमुना स्थित कुएं से मुख्य पंपिंग स्टेशन तक पहले पानी पहुंचाया गया। उसके बाद आगे के दो पंपिंग स्टेशन (आईपीएस-1 व आ...
पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली, एक महीने चलेगा महाअभियान !

पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली, एक महीने चलेगा महाअभियान !

दिल्ली
महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।   भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एकसाथ चलेंगे।   प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे महा...