Friday, March 6News That Matters

Day: May 16, 2023

सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने व राशिकरण व्यवस्था बहाल करने की मांग !

सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने व राशिकरण व्यवस्था बहाल करने की मांग !

उत्तराखण्ड
कोटद्वार। उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थानीय शाखा की बैठक में सातवें वेतनमान के एरियर, राशिकरण की व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।   यांत्रिक शाखा कोटद्वार में हुई बैठक में वक्ताओं ने वर्ष 2017 से सेवानिवृत्त कार्मिकों के राशिकरण की व्यवस्था को स्थगित रखने पर गहरा रोष जताया। कहा कि पेंशनर्स को इस पर लंबी अवधि तक ब्याज देना होता है जो कि विभाग के हित में होता है और इससे पेंशनर्स की पेंशन की धनराशि भी कम हो जाती है। वक्ताओं ने बोर्ड बैठक में रखकर इस व्यवस्था को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई का सुझाव भी दिया। बैठक में कई शाखाओं में एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2016 तक की अवधि के सातवें वेतनमान के एरियर तैयार कर उसे मुख्यालय नहीं भेजे जाने पर रोष जताया। प्रबंध तंत्र से इस पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग क...
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार, मिली सैद्धांतिक सहमति !

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार, मिली सैद्धांतिक सहमति !

उत्तराखण्ड
यह राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसे कुछ शर्तों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी को लीज पर दिया गया।   उत्तराखंड के पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 30 साल के लिए लीज पर देने के बाद सरकार अब इसे वापस लेगी। विभाग को इसके लिए सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने तय सेवा शर्तों को पूरा नहीं किया। यही वजह है कि स्टेडियम को वापस लिया जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।   खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक, वर्ष 2016-17 में करीब 253 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया गया था। यह राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसे कुछ शर्तों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी को लीज पर दिया गया। यह कंपनी ...
उत्‍तराखंड में स्कूलों की भांति बनेंगे क्लस्टर डिग्री कालेज व विश्वविद्यालय………..

उत्‍तराखंड में स्कूलों की भांति बनेंगे क्लस्टर डिग्री कालेज व विश्वविद्यालय………..

उत्तराखण्ड
प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए क्लस्टर डिग्री कालेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राजकीय डिग्री कालेजों और विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।   राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक गुणवत्तायुक्त शिक्षण संस्थानों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। संख्या बल के रूप में अभी तक कार्यरत उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर उभारने के लिए उनके संसाधनों का परस्पर बेहतर तरीके से उपयोग किया जाएगा। इसे ध्यान में रखकर निकटवर्ती राजकीय डिग्री कालेजों को आवश्यकता के आधार पर क्लस्टर और स्वायत्त कालेजों के रूप में तैयार किया जाएगा।   प्राथमिक-माध्यमिक में क्लस्टर विद्यालय प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर इस दिशा में कदम बढ़ाए जा चुके हैं। सरकार 603 प्राथमिक और 76 ...
ऋषिकेश के बाद अब उत्तराखण्ड में इस जगह भी शुरू होगी राफ्टिंग, जानने के पढिये………

ऋषिकेश के बाद अब उत्तराखण्ड में इस जगह भी शुरू होगी राफ्टिंग, जानने के पढिये………

उत्तराखण्ड
हर्षिल घाटी में रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है। अब हर्षिल घाटी में पर्यटक और तीर्थयात्री रिवर राफ्टिंग के साथ हर्षिल घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अलकनंदा एक्सपीडिशन रुद्रप्रयाग की राफ्टिंग कंपनी को अनुमति दी गई है। राफ्टिंग कंपनी ने हर्षिल में राफ्टिंग का संचालन शुरू कर दिया है। यह अनुमति 30 जून तक दी गई है।   हर्षिल घाटी में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भागीरथी (गंगा) में जांगला पुल से लेकर झाला पुल के बीच रिवर राफ्टिंग के तीन डेस्टिनेशन चुने गए हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में तिलोथ पुल से लेकर जोशियाड़ा पुल तक और देहरादून जनपद में यमुना नदी में हथ्यारी गांव से कालसी पुल तक के क्षेत्र रिवर राफ्टिंग के लिए चिन्हित किए गए हैं।     हर्षिल घाटी में राफ्टिंग शुरू हो चुकी है। राफ्ट कंपनी की ओर से बुधवार को हर्षिल घाट...
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, राज्य कर्मचारियों-पेंशनरों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

उत्तरप्रदेश
लखनऊ:  राज्य सरकार अपने कर्मचारियों व पेंशनरों को पहली जनवरी 2023 से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने जा रही है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीए में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डीए-डीआर में बढ़ोतरी से 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 11.5 लाख पेंशनरों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने 24 मार्च को अपने कर्मचारियों व पेंशनरों का डीए 42 प्रतिशत किया था। अब राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर चार प्रतिशत बढ़ाने जा रही है राज्य कर्मचारियों का पहली जनवरी से 30 अप्रैल तक बढ़ा डीए उनके जीपीएफ खाते में जाएगा। मई के बढ़े डीए का नकद भुगतान मई के वेतन के साथ जून में किया जाएगा।...
आंगनबाड़ी कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर 50 हजार राशि, एकल महिलाओं को स्वरोजगार ऋण पर 75 % सब्सिडी…..

आंगनबाड़ी कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर 50 हजार राशि, एकल महिलाओं को स्वरोजगार ऋण पर 75 % सब्सिडी…..

उत्तराखण्ड
देहरादून: आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। इन आंगनबाड़ी कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर अब 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।   महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में प्रदेश में 14947 आंगनबाड़ी व 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका की तैनाती है, जबकि मिनी आंगनबाड़ी में केवल कार्यकर्ता ही नियुक्ति होते हैं। सेवानिवृत्ति पर इन कर्मियों को 30 ह...
Land Jihad पर उत्‍तराखंड सरकार की दो टूक, कहा- जारी रहेगी सख्त कार्रवाई, जहां भी कब्जा है वहां चलेगा बुलडोजर !

Land Jihad पर उत्‍तराखंड सरकार की दो टूक, कहा- जारी रहेगी सख्त कार्रवाई, जहां भी कब्जा है वहां चलेगा बुलडोजर !

उत्तराखण्ड
Land Jihad: भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन और विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद को लेकर सरकार का रुख सख्त है। जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जा है वहां बुलडोजर चलेगा। किसी हालात में यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है।   यूनिफार्म सिविल कोड को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसका ड्राफ्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 30 जून पेश हो जाएगा। जो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। काशीपुर में पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है। मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम ने जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की करीब 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम...
ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल यात्रा पर तैयार हो रहा 16 किमी ट्रैक………….

ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल यात्रा पर तैयार हो रहा 16 किमी ट्रैक………….

उत्तराखण्ड
करीब 25 वर्षों से बंद पड़ा ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल मार्ग को ट्रैकिंग रूट के रूप में विकसित किया जा रहा है। ट्रैकिंग के शौकीन इस ट्रैक पर आवाजाही कर सकेंगे। ट्रैक का मरम्मतीकरण कार्य लगभग 70 फीसदी हो चुका है। करीब आठ लाख की लागत से बन रहा यह ट्रैक 16 किमी लंबा है।   डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग को ट्रैकिंग के लिए विकसित करने के उद्देश्य से 24 मार्च को निरीक्षण किया था। डीएम ने पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के सिमालू गांव से यमकेश्वर ब्लॉक के नांद गांव तक पैदल यात्रा मार्ग पर पैदल चलकर ट्रैकिंग की संभावनाएं तलाशी थी। इस दौरान डीएम के साथ लोनिवि, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। डीएम सिमालू से नौडखाल तक 22 किलोमीटर पैदल चले थे। इस पैदल यात्रा मार्ग पर पूर्व में ऋषिकेश से साधु पैदल बदरीनाथ व केदारनाथ जाते थे...
UKSSSC : 2018 में आयोजित LT भर्ती के 15 मुन्नाभाइयों को आयोग का नोटिस !

UKSSSC : 2018 में आयोजित LT भर्ती के 15 मुन्नाभाइयों को आयोग का नोटिस !

उत्तराखण्ड
21 जनवरी 2018 को सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 15 ऐसे मुन्नाभाई पकड़े गए थे, जो कि अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।   उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2018 में हुई एलटी भर्ती परीक्षा में दूसरे युवाओं से अपनी परीक्षा दिलाने वाले 15 मुन्नाभाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। सभी से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आयोग इन्हें सभी परीक्षाओं से प्रतिवारित (डिबार) कर देगा।   आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि 21 जनवरी 2018 को सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 15 ऐसे मुन्नाभाई पकड़े गए थे, जो कि अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। मामले में 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था।   आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 17 मई...
केदारनाथ धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं ……………

केदारनाथ धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं ……………

उत्तराखण्ड
गोल प्लाजा, जो मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है, पर ऊं की आकृति को स्थापित किया जा रहा है।   भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं की आकृति स्थापित की जाएगी। इस आकृति को स्थापित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सफल ट्रायल कर दिया है। जल्द जरूरी कार्य पूरा करते ही इसे स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाएगा।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ को सुरक्षित करने के साथ ही भव्य रूप से संवारा जा रहा है। इन दिनों धाम में दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। पहले चरण में मंदिर परिसर के विस्तार के साथ ही मंदिर मार्ग और गोल प्लाजा का निर्माण किया गया था।   अब, इस गोल प्लाजा, जो मंदिर से लगभग ढाई सौ मीटर पहले संगम के ठीक ऊपर स्थित है, पर ऊं की आकृति को ...