Friday, March 6News That Matters

Day: May 17, 2023

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पटना तक 9 जगहों पर सीबीआई का छापा, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू के करीबियों पर कार्रवाई !

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पटना तक 9 जगहों पर सीबीआई का छापा, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू के करीबियों पर कार्रवाई !

दिल्ली
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के लिए जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में देश भर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी प्रेम चंद गुप्ता, पार्टी विधायक किरण देवी और उनके पति अरुण यादव के आवासों पर छापेमारी की। इस घोटाले में कथित तौर पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।   दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, पटना, भोजपुर और आरा सहित विभिन्न 9 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।सीबीआई ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सीबीआई ने तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव (2004-2009), उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, इसमें अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति शामिल थे।   अधिकारी ने कहा, ‘उस अवधि के दौरान यादव ने रेलवे के विभिन्न जोन में समूह ‘डी’ पदों पर स्थानापन्न की ...
भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला, दो युवक गंभीर रुप से घायल !

भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला, दो युवक गंभीर रुप से घायल !

उत्तराखण्ड
रुड़की। भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। घटना मंगलवार देर रात की है।  तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है।   जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है। घटना के...
दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल !

दिल्ली से सिडनी जा रहे एयर इंडिया के विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल !

दिल्ली
एयर इंडिया के एक विमान में कई झटके (Turbulence) लगे हैं। झटकों के कारण विमान में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। दरअसल, एयर इंडिया का विमान बुधवार को दिल्ली से सिडनी जा रहा था। तभी हवा में विमान में झटके लगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है।   सिडनी एयरपोर्ट पर हुआ इलाज डीजीसीए ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एजेंसी के मुताबिक, घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं है। डीजीसीए ने एएनआई को बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। केबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। फ्लाइट में थे डॉक्टर और नर्स डीजीसीए ने बताया कि केबिन क्रू ने यात्रियों में एक डॉक्...
Hemkund Sahib Dham की यात्रा 20 मई से होगी शुरू, राज्यपाल सिंह और सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था !

Hemkund Sahib Dham की यात्रा 20 मई से होगी शुरू, राज्यपाल सिंह और सीएम धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश: श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हो रही है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से ऋषिकेश में बुधवार को प्रथम जत्थे की रवानगी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।   कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने गुरुद्वारा में माथा टेका। गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र अजीत सिंह बिंद्रा ने यहां आगमन पर सभी का स्वागत किया।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
पूर्व PM की पोती ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत‍ि बोला- पत्‍नी मांग रही है 100 करोड़ और………..

पूर्व PM की पोती ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत‍ि बोला- पत्‍नी मांग रही है 100 करोड़ और………..

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के देहरादून इन दिनों उड़ीसा के हाईप्रोफाइल मामलों के चलते खूब सुर्खियां में है. मामला भले ही पारवारिक है लेकिन हाईप्रोफाइल होने के चलते सुर्खियों में है. मामले में पूर्व पीएम की पौत्री ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और थाने में शिकायत की, तो वहीं ओड‍िशा के पूर्व सीएम के पोते ने भी अपनी पत्‍नी पर आराप लगाए हैं. आपको बता दें कि पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती अधरिजा मंजरी की शादी साल 2017 में ओड‍िशा के पूर्व सीएम आर एन देव के पोते अरकेश नारायण सिंह देव के साथ हुई थी. अरकेश नारायण सिंह देव नगर के राजपरिवार से हैं. इनके परदादा ओड‍िशा के मुख्यमंत्री भी रहे. अरकेश के भाई सांसद हैं, लेकिन साल 2020 के बाद दोनों दम्पति अपने देहरादून स्थित राजपुर के मकान में रहते थे. जिसके बाद दोनों के बीच साल 2020 में अनबन के बाद दोनों दम्पतियों ने म्यूच्...
दूधली-मोथरोवाला बाईपास : जंगल से सड़क पर आया हाथी, मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को दौड़ाया !

दूधली-मोथरोवाला बाईपास : जंगल से सड़क पर आया हाथी, मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को दौड़ाया !

उत्तराखण्ड
दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर लच्छीवाला वन रेंज के चांदमारी-सतीवाला जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर आ धमका। इस दौरान हाथी ने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को दौड़ाया। हाथी करीब एक किलोमीटर तक पैदल चला। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना मंगलवार सुबह छह बजे की है।   चांदमारी निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक युवती हाथी को देखकर बदहवास हो गई थी। सड़क पर स्कूटी छोड़कर चली गई। हाथी ने स्कूटी को ठोकर मारी। हालांकि कुछ लोगों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया तो उनके पीछे भी दौड़ पड़ा। सतीवाला में वन विभाग के पास ध्वस्त की गई मजार के पास से आतिशबाजी के कारण जंगल में चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मार्निंग वॉक के लिए व्यस्त रहती है सड़क मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों की चहलकदमी अलसुबह से ही इस मार्ग पर शुरू हो जाती है। जंगल से जिस भाग से निकलकर सड़क पर हाथी आया था। वहां एक व...
सीएम धामी बोले- कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में सृजित होंगे नए जिले  !

सीएम धामी बोले- कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में सृजित होंगे नए जिले !

उत्तराखण्ड
भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता लाने जा रहे हैं।   काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि जिलों के नए सृजन के लिए एक कमेटी काम कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाए जाएंगे। काशीपुर के बाईपास और फ्लाईओवर निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।   सीएम ने कहा कि  सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर फिर कहा कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं लेकिन लैंड जिहाद को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता...
ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर हादसा, पार्थो बैंड के पास पलटी यूपी के मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्राली !

ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर हादसा, पार्थो बैंड के पास पलटी यूपी के मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्राली !

उत्तराखण्ड
लोग जाजल के पास मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।   टिहरी में ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर देर रात हादसा हो गया। पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि हाईवे पर पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटी हुई है जिसके नीचे कुछ लोग दबे हुए हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली नंबर up11AN- 4012 जिसमें कुल 10 लोग सवार थे वह पलटी हुई थी।   लोग जाजल के पास मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। इस दौरान तीन लोग घायल थे जिन्हें उन्होंने खुद के वाहन से तुरंत सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा एक युवक च...
चारधाम यात्रा : पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य !

चारधाम यात्रा : पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य !

उत्तराखण्ड
सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने किया प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे।   उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी।   केदारनाथ में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने किया प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे।   ऋषिकेश में ...