Friday, March 6News That Matters

Day: May 18, 2023

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम !

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम !

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखंड में तीर्थयात्रा के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की टेंशन एक बार फिर मौसम बढ़ाने वाला है। 18 मई यानी गुरुवार को बारिश और 40 से किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा भी जारी किया गया है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।   उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से ही मौसम यात्रा में खलल डाल रहा है, लेकिन यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। आईएमडी की ओर से मौसम का पूर्वानुमान अपडेट लेकर ही आगे जाने की सलाह तीर्थयात्रियों को दी जा रही है। यह भी हिदायत भी दी जा रही है कि चारधाम यात्रा पर जाते समय यात्रा योग रूट पर सतर्क रहें। बारिश और अंधड़ का अलर्ट उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम से तीर्थ यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है...
नशा तस्करों के खिलाफ एक्‍शन में राजपुर पुलिस, 6.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे गए तस्कर  !

नशा तस्करों के खिलाफ एक्‍शन में राजपुर पुलिस, 6.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे गए तस्कर !

उत्तराखण्ड
देहरादून: 'ऑपरेशन ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' के तहत दून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष राजपुर ने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया।   थाना स्तर पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक निर्देश देकर स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। इस क्रम में चौकी आइटी पार्क को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गठित टीम ने आर्किड पार्क तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों-वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सौरभ डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जनपद देहरादून को 6.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
देहरादून : अब दून अस्पताल के मरीजों को मिल सकेंगी सस्ती दवाइयां, खुलेंगे 2 जन औषधि केंद्र  !

देहरादून : अब दून अस्पताल के मरीजों को मिल सकेंगी सस्ती दवाइयां, खुलेंगे 2 जन औषधि केंद्र !

उत्तराखण्ड
देहरादून. राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों को अब सस्ते दामों पर दवाइयां मिलने वाली हैं. दरअसल जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए लिए दून अस्पताल में दो नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा एक कमेटी बनाकर के तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. राजधानी देहरादून की अगर बात करें तो राजधानी में कई जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. जन औषधि केंद्र से महंगाई के इस दौर में गरीब मरीजों को इलाज में सहायता मिल रही है. देहरादून निवासी मुकुल उनियाल बताते हैं कि वह दिल के मरीज हैं और उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद उन्हें रेगुलर दवाइयां खानी पड़ती है. मुकुल उनियाल बताते हैं कि उनकी दवाइयां काफी ज्यादा महंगी आती हैं. वह पहले तो बाहर से लेते थे, लेकिन अब वह अपनी और अपनी पत्नी की दवाइयां जन औषधि केंद्र से लेते हैं जो उन्हें बहुत क...
तुंगनाथ मंदिर : क्या मिट्टी में धस जायेगा दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का अस्तित्व?

तुंगनाथ मंदिर : क्या मिट्टी में धस जायेगा दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का अस्तित्व?

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ मंदिर विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। यह समुद्र तल से 3690 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। तुंगनाथ मंदिर भव्य एवं अद्भुत संरचना से बना है। यह रुद्रप्रयाग में स्थित पांच पंच केदार मंदिरों में भी सबसे ऊंचा है।   भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक सर्वे में सामने आया है कि रुद्रप्रयाग का तुंगनाथ मंदिर 6-10 डिग्री झुका हुआ है। पत्थरों के हिलने-डुलने की जांच के लिए मुख्य मंदिर की बाहरी दीवार पर कांच के तराजू पहले से ही लगाए गए हैं। एएसआई एक मुद्दे के रूप में भूमि के धंसने से इंकार नहीं कर रहा है लेकिन वे इसे जोशीमठ में भूमि धंसने की घटना से भी नहीं जोड़ रहे हैं। एएसआई द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह पता चला है कि तुंगनाथ मंदिर 6-10 डिग्री की खतरनाक दर से झुक रहा है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित...
विस्तारा ने शुरू की देहरादून-मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट !

विस्तारा ने शुरू की देहरादून-मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट !

उत्तराखण्ड
विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। फिलहाल यह फ्लाइट 31 मई तक देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी।   पहले दिन बुधवार को विस्तारा की इस फ्लाइट में मुंबई से 178 हवाई यात्री सुबह करीब सवा नौ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद करीब एक घंटे विस्तारा की यह फ्लाइट देहरादून से कुल 181 हवाई यात्रियों को लेकर सवा दस बजे वापस मुंबई को रवाना हुई। विस्तारा पहले ही नए समर शेड्यूल में देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच अपनी संचालित कर रही है।   देहरादून-मुंबई के बीच हवाई यात्रियों की संख्या अधिक होने व इस हवाई रूट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट बीते एक मई से बंद होने के कारण विस्तारा ने 17 से 31 मई के बीच देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। जिससे अब एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइटों की कुल संख्या तीन हो गई है। इस उड...
हाईकोर्ट ने कहा-धर्म का नहीं होना चाहिए कोई परहेज, ध्वस्त होने चाहिए अवैध धार्मिक निर्माण !

हाईकोर्ट ने कहा-धर्म का नहीं होना चाहिए कोई परहेज, ध्वस्त होने चाहिए अवैध धार्मिक निर्माण !

उत्तराखण्ड
हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार एक धर्म विशेष के निर्माणों को अवैध नाम देकर ध्वस्त कर रही है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि धर्म विशेष के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और मजारों का दोबारा निर्माण करवाया जाए।   हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध धार्मिक निर्माण ध्वस्तीकरण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।   मुख्य न्यायाधीश ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध धार्मिक निर्माण ध्वस्त होने चाहिए। इसमें धर्म का कोई परहेज नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिका दायर कर याचिकाकर्ता क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पर एक लाख रुपये की पैनाल्टी लगाने...
मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर !

मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर !

उत्तराखण्ड
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इस दौरान विधानसभा में भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। राज्य सचिवालय में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।   इसके अलावा गोशालाओं के संचालन की नियमावली भी कैबिनेट में आएगी। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मांग पर सीएम ने मुख्य सचिव को इसका प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए थे।...