केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
अहमदाबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा देवभूमि द्वारका, अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शाह शनिवार को देवभूमि द्वारका जिले के ओखा में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे।
एनएसीपी पुलिस बल
देश की पहली राष्ट्रीय अकादमी एनएसीपी पुलिस बलों को तटरेखा की प्रभावी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करती है। इसमें गुजरात मत्स्य अनुसंधान केंद्र के परिसर से 2018 में काम करना शुरू किया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गुजरात फ्रंटियर ने 19 मई को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि नौ तटीय राज्यों, पांच केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बलों की समुद्री पुलिस को गहन और उच्च स्तरीय प्र...







