Friday, March 6News That Matters

Day: May 23, 2023

पौड़ी -देवताओं के साथ यहां असुर की होती है पूजा, उत्तर भारत का है एकमात्र मंदिर राहु मंदिर!

पौड़ी -देवताओं के साथ यहां असुर की होती है पूजा, उत्तर भारत का है एकमात्र मंदिर राहु मंदिर!

उत्तराखण्ड
पौड़ी -देवताओं के साथ यहां असुर की होती है पूजा, उत्तर भारत का है एकमात्र मंदिर राहु मंदिर! : पुराणों में कहा जाता है कि असुर राहु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत को छल से पान कर लिया था यह देख भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था. कहते हैं कि राहु का कटा हुआ सिर इसी पैठाणी गांव में गिरा था, जिसके बाद वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया पौड़ी. उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है. यहां कई मंदिर है जो अपने रहस्यों और पौराणिक कथाओं के लिए प्रचलित है और उन्हीं में से पौड़ी जिले में स्थित है राहु मंदिर. वैसे तो आपने देवताओं की पूजा करते हुए तो सभी जगह सुना ही होगा लेकिन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देवताओं के साथ असुर की भी पूजा की जाती है. साथ ही मंदिर में शुभ-अशुभ ग्रहों की पूजा करने के लिए श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के...
सेवन पे कमीशन: सरकार ने क‍िया 4% महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान, अब बढ़कर इतनी हो जाएगी सैलरी!

सेवन पे कमीशन: सरकार ने क‍िया 4% महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान, अब बढ़कर इतनी हो जाएगी सैलरी!

दिल्ली, राष्ट्रीय
सेवन पे कमीशन: सरकार ने क‍िया 4% महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान, अब बढ़कर इतनी हो जाएगी सैलरी! सरकार के इस फैसले से 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. अभी तक उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन 4% बढ़ोतरी होने के बाद अब उनका डीए बढ़कर 42% हो गया है. उत्तराखंड के सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए महंगाई भत्‍ते पर खुश करने वाली खबर आई है. राज्‍य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि करने को अपनी मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. अभी तक उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन 4% बढ़ोतरी होने के बाद अब उनका डीए बढ़कर 42% हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ...
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देश-विदेश
नई दिल्ली,  तिहाड़ में बीते दिनों गैंगवार के बाद अब जावेद नाम के कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डकैती व अन्य आपराधिक मामलों में न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए जावेद ने सुबह करीब पांच बजे शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदी अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में लूटपाट की धारा में दर्ज एफआईआर के मामले में जेल संख्या 8/9 में बंद था।  ...
देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

उत्तराखण्ड
वंदे भारत ट्रेन का संचालन दो दिन बाद देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच किया जाना है। इसके ट्रायल के लिए आज मंगलवार को वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। वहीं, ट्रेन के उद्घाटन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म (एक व दो) में टेंट लगाने और रंग-रोगन का काम शुरू किया गया। 24 मई को दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। दून से चलने वाली यह ट्रेन देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर दून रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर करीब 300 मीटर से अधिक का लंबा टेंट लगना है। जबकि स्टेशन पर रखे गमलों पर भी रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को डीआरएम मुरादाबाद मंडल अजय नंदन समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने देह...
हरिद्वार में ट्रैक्टर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके पिता की दर्दनाक मौत

हरिद्वार में ट्रैक्टर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके पिता की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड
लक्सर: ट्रैक्टर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच वर्ष वर्षीय एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। भोगपुर टांडा गांव निवासी कृष्णपाल अपना स्कूल चलाते हैं। मंगलवार की सुबह वह अपनी पांच वर्षीय बेटी श्रुति तथा अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी के पांच वर्षीय बालक को लेकर बाइक से स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में वे सामने से खनन सामग्री से लदे अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिस पर कृष्णपाल व उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पड़ोसी का पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी...
कर्नाटक में अब भी नहीं सुलझा CM का पेंच? कांग्रेस नेता के बयान से मची खलबली!

कर्नाटक में अब भी नहीं सुलझा CM का पेंच? कांग्रेस नेता के बयान से मची खलबली!

दिल्ली, राष्ट्रीय
कर्नाटक में अब भी नहीं सुलझा CM का पेंच? कांग्रेस नेता के बयान से मची खलबली! कर्नाटक में सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री, जबकि डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल ने बड़ा दावा किया है. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बना चुकी है और पार्टी आलाकमान के दखल के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री, जबकि डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. लेकिन, सरकार के गठन के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रहा बवाल खत्म नहीं हुआ है और कर्नाटक के एक मंत्री से बयान से खलबली मच गई है. बता दें कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री बनने को लेकर माथापच्ची चल रही थी, जिसके बाद कहा गया दोनों के बीच ढाई-ढाई साल के समझौता हुआ है. लेकिन, अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल ने बड़ा दावा...
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा- जैसे उत्तराखंड को महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली, एक दिन मुख्यमंत्री भी मिलेगी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा- जैसे उत्तराखंड को महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली, एक दिन मुख्यमंत्री भी मिलेगी

उत्तराखण्ड
क्या उत्तराखंड को कोई महिला मुख्यमंत्री मिलेगी? इस सवाल के जवाब में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि क्यों नहीं। जैसे उत्तराखंड को महिला विधानसभा अध्यक्ष मिली, उसी प्रकार एक दिन मुख्यमंत्री भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आ रही हैं। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां सम्मानित होने वाली सभी महिलाएं अपने क्षेत्र की लीडर हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि महिला जब समाज में आगे बढ़ती है तो वह अपना दो सौ प्रतिशत परफारमेंस देना चाहती है। महिला के लिए अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ना आसान नहीं होता। उसे नौकरी के साथ घर और परिवार की जिम्मेदारी बराबर देखनी होती है। इन चुनौतियों का सामना करते हुए वह कई बार तनाव का सामना भी करती है। उन्होंने कहा कि महिला जब आगे बढ़ती है, तो उसे लेकर स्वीकार्यता आस...
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम करवट, चारधाम यात्री बरतें सावधानी

उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम करवट, चारधाम यात्री बरतें सावधानी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से अधिकतर जिलों में मौसम करवट बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। इसे लेकर आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सावधानी ...