Friday, March 6News That Matters

Day: May 24, 2023

अनुपमा एक्टर का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

अनुपमा एक्टर का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

देश-विदेश
नई दिल्ली, बुधवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े मातम में बदल गई। एक तरह जहां एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से सबको हैरान कर दिया तो वहीं कुछ ही घंटे बाद एक और टीवी स्टार के निधन की खबर सामने आई। दिग्गज एक्टर  नितेश पांडे इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। नहीं रहे एक्टर नितेश पांडे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को रात 1.30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ। एक्टर की उम्र 51 साल थी। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। इस खबर की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। इसके अलावा एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ नागर ने बताया है कि नितेश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया। अनुपमां सीर...
चारों धाम में वृद्ध-असहाय-दिव्यांगजन हेल्प डेस्क स्थापित

चारों धाम में वृद्ध-असहाय-दिव्यांगजन हेल्प डेस्क स्थापित

उत्तराखण्ड
देहरादून, देवों की नगरी उत्तराखंड में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देश और दुनिया से श्रद्धालु अपने नाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। एक महीने पहले शुरू हुई चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं की सहायता और उनकी सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए राज्य में पहली बार होमगार्ड हेल्पडेस्क की स्थापना की है। होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया कि यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं व यदि कोई श्रद्धालु यात्रा करने में असमर्थ है तो उनको होमगार्ड विभाग की ओर से स्थापित हेल्पडेस्क में हर संभव मदद दी जाएगी तथा यात्रा संपन्न कराई जाएगी। वृद्ध, असहाय और दिव्यांगजनों का ख्याल रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ और ब...
G20 की दूसरी बैठक के लिए उत्तराखंड तैयार, मेहमानों की होगी खास मेहमाननवाजी

G20 की दूसरी बैठक के लिए उत्तराखंड तैयार, मेहमानों की होगी खास मेहमाननवाजी

उत्तराखण्ड
देहरादून,  भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 सम्मेलन के तहत रामनगर में हुई बैठक के बाद अब उत्तराखंड दूसरी बैठक के लिए तैयार है। जी-20 के भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप) के पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। इसमें जी-20 में शामिल देशों सहित नौ अतिथि राष्ट्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विदेश से मेहमानों के यहां पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को दोपहर तक सभी यहां पहुंच जाएंगे। शाम को सभी प्रतिनिधि तीर्थनगरी  ऋषिकेश  में परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्य आयोजन 25 से 27 मई तक टिहरी जिले के अंतर्गत नरेंद्र नगर के होटल वेस्टिन में होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र पर मंथन होगा। पूरे आयोजन के दौरान देवभूमि की संस्कृति से मेहमान परिचित तो होंगे ही, वे 28 मई को टिहरी जिले के औणी गांव का भ्रमण भी करेंगे। ...
उत्तरकाशी में छाए बादल, पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से की अपील

उत्तरकाशी में छाए बादल, पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से की अपील

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी,  उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक बार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तराखंड के कई क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तरकाशी में भी बुधवार को बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है और इसके साथ ही बारिश के आसार है। उत्तरकाशी  में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से भूस्खलन ज्यादा हो रहा है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से अपील की है। बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी इलाकों में खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने पर्यटकों से की अपील पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले...
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जन सुझाव लेने और जनसंवाद का सिलसिला दो दिन चलेगा

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जन सुझाव लेने और जनसंवाद का सिलसिला दो दिन चलेगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर बुधवार को देहरादून में जनसंवाद होगा। इसके लिए समान नागरिक संहिता का परीक्षण एवं इसे लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का पूरा पैनल देहरादून में मौजूद रहेगा। सबसे पहले समिति राज्य के विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों से चर्चा करेगी और उसके बाद जनता से संवाद होगा। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति 30 जून तक प्रदेश सरकार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट दे सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समिति से यह अपेक्षा की है। इसके लिए समिति का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है। समिति ने सभी 12 जिलों में भ्रमण करके समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों व अन्य लोगों से सुझाव ले लिए हैं। अब विशेषज्ञ समिति देहरादून में जन संवाद करने जा रही है। जन सुझाव लेने और जनसंवाद का यह सिलसिला दो दिन चलेगा। सोमवार को विशे...
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे आसानी से करें चेक!

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे आसानी से करें चेक!

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे आसानी से करें चेक! उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) जारी करेगा. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे Uttarakhand Board की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट (Uttarakhand Board Result 2023) चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) जारी करेगा. बोर्ड रिजल्ट (UBSE 10th, 12th Result) जारी करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है. जिन छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 दी है, वे अपना रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) UBSE की आधिकारिक वेबसा...
देहरादून- में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, कई जगह पर पेड़ टूटे।

देहरादून- में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, कई जगह पर पेड़ टूटे।

उत्तराखण्ड
देहरादून- में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, कई जगह पर पेड़ टूटे। उत्तराखंड मौसम विभाग ने की थी दो दिन पहले मौसम की भविष्वाणी मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी बारिश की चेतावनी। देहरादून में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, कई जगह पर पेड़ टूटे। मौसम बदला उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। देखते ही देखते देहरादून में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार गिर गए हैं। उत्तराँचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट।...