Friday, March 6News That Matters

Day: May 25, 2023

पीएम मोदी ने दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पीएम मोदी ने दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखण्ड
देहरादून,  आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। वहीं दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े। इतना होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया दिल्ली - देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्र...
खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत

खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश,  ऋषिकेश में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर के समीप गुरुवार की सुबह एक टैंकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य सवाल व्यक्ति घायल हो गया जिसे नरेंद्र नगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र नगर प्लासडा चौकी से लगभग एक किमी पहले ऋषिकेश की तरफ एक टैंकर खाई में गिर गया। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया की टैंकर में दो व्यक्ति थे सवार थे, जिसमें एक घायल व्यक्ति को श्रीदेव सुमन हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है। एक अन्य व्यक्ति जो मृत था, उसे 100 मीटर गहरी खाई से टीम ने सड़क तक पहुंचाया। मृतक की हुई पहचान, घायल अस्पताल में भर्ती इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि मृतक की पहचान भूपेंद्र शर्मा...
बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी गई

बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी गई

उत्तराखण्ड
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन वहीं बारिश से चारधाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। चमोली में बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा घांघरिया में रोक दी गई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बीती रात से बारिश हो रही है। घांघरियां में करीब 1130 यात्री रोके गए हैं। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आज गुरुवार सुबह बारिश के बीच ही तीर्थयात्रियों ने भगवान  बदरीविशाल के दर्शन किए। वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में भी मौसम खराब है। सुबह बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इधर मसूरी शहर में हुई बारिश और तेज हवा से पेड़ गिर गया। कुछ देर के लिए मालरोड अवरुद्ध रही। पेड़ गिरने की सूचना पर मौके प...
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए समर्थ 2023 का आयोजन किया गया

यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए समर्थ 2023 का आयोजन किया गया

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 50 हजार ग्राम पंचायतों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए समर्थ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण के मिशन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए। जीरो बैलेंस पर बैंक में जनधन खाते खोले गए। अकेले यूपी में डीबीटी से 3.50 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होता है। यूपी में 56 हजार ग्राम पंचायतों में बीसी सखी चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 5.57 करोड़ बार बैंक ट्रांजेक्शन किया गया है। लोगों को बैंक सुविधा देने में बीसी सखी की अहम भूमिका है। बीसी सखी मिनी बैंक के रूप में स्थापित हो गई हैं। ग्राम सचिवालय में बीसी सखी के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा क...