Friday, March 6News That Matters

Day: May 26, 2023

हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाग लेंगे

हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाग लेंगे

उत्तराखण्ड
हरिद्वार:  समलैंगिक विवाह, लिव इन रिलेशनशिप कुटुंब प्रबोधन राष्ट्र की अखंडता सांप्रदायिक एकता आदि विषयों पर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में दूसरे दिन चर्चा में आए विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में संत महात्मा इन विषयों पर विमर्श कर रहे हैं। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त की गई है, साथ ही इन पर रोक लगाने के उपायों पर भी विमर्श हुआ है। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाग लेंगे। विश्व हिंदू परिषद ने देश के प्रमुख संतों से आह्वान किया है कि वह मठ मंदिरों से बाहर निकले गांव घर जाकर आम जनता के बीच धर्म की चर्चा करें, उसके प्रचार-प्रसार का काम करें। पहले दिन की बैठक में संतो ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष...
लखनऊ के रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर स‍िंगर कैलाश खेर अचानक भड़क उठे,युवाओं से कहा तमीज सीखो

लखनऊ के रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर स‍िंगर कैलाश खेर अचानक भड़क उठे,युवाओं से कहा तमीज सीखो

देश-विदेश
लखनऊ, खेलो इंडिया के उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए मशहूर गायक कैलाश खेर प्रशंसकों की अभद्रता से विफर पड़े। उन्होंने मंच से तीखी प्रतिक्रिया दी। कैलाश खेर ने नाराज होकर माइक से बोला कि ''तमीज सीखो। एक घंटा मुझको इंतजार कराया। इसके बाद तमीज नाम की कोई चीज नहीं है। क्या है ये खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है जब हम खुश हैं। घरवाले खुश होंगे तभी बाहर वाले खुश होंगे इस दुनिया मे। तमीज सीखो, होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नहीं। अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब...''। कैलाश खेर ने कहा कि पूरा भारत उन्हें प्यार करता है। भारतवासियों का चरण छूकर प्रणाम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का का नाम लिए बिना कहा की वह भी उन्हें दुलार करते हैं। उन्होंने कहा कि ''चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए। अगर अभी ध्यान नहीं दि...
सीएम धामी नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लेंगे भाग

सीएम धामी नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लेंगे भाग

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें धामी उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। सीएम बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में राज्य की प्रगति और भावी लक्ष्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम व मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी जाएंगे। बैठक में एमएसएमई, अवस्थापना व निवेशक, नीतियों और नियमों का सरलीकरण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और शिक्षा के अलावा पीएम गति शक्ति पोर्टल के बारे में चर्चा करेंगे। ...
निर्माण कार्य की प्रगति धीमी देखकर सीएम योगी भड़के,बोले- शाकुंभरी विवि का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो होगी एफआईआर

निर्माण कार्य की प्रगति धीमी देखकर सीएम योगी भड़के,बोले- शाकुंभरी विवि का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो होगी एफआईआर

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति धीमी देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर व ठेकेदार को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक एकेडमिक व एडमिन ब्लाक, वीसी हाउस का कार्य कराएं पूरा न हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लापरवाही पर कार्यदायी संस्था, प्रोजेक्ट मैनेजर व ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकाॅप्टर से जनता रोड स्थित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय आए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लाॅक, फैसिलिटी सेंटर, कैंटीन, गर्ल्स हॉस्टल ब्लाॅक, ब्वायज हॉस्टल ब्लाॅक, वीसी हाउस, सब स्टेशन, पुलिस चौकी, हेल्थ सेंटर, बाउंड्री वाल आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के ...