Friday, March 6News That Matters

Day: May 27, 2023

चेतावनी का समय पूरा होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, विरोध करने पर 20 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

चेतावनी का समय पूरा होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की, विरोध करने पर 20 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
किच्छा:  चेतावनी का समय पूरा होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह चिन्हित 205 अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था। प्रशासन के कार्रवाई शुरू करने पर विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तहसीलदार जीसी त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने समझाने का भरसक प्रयास किया। परंतु उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी शुरू करते हुए मार्च निकलना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्‍हें रोका तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जिस पर पुलिस ने उनको बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर वाहन में भर कर कलकत्ता फार्म चौकी ले गए। गिरफ्तार किए लोगों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, जगरूप सिंह गोल्डी शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने लोडर ...
दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा,1400 तीर्थयात्री हुए रवाना

दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा,1400 तीर्थयात्री हुए रवाना

उत्तराखण्ड
 गोपेश्वर:  दो दिनों से बर्फबारी के चलते रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा शनिवार को शुरू हो गई है। 1500 यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब भेजा गया है। गौरतलब है कि बर्फबारी से हेमकुंड साहिब का रास्ता अटलाकोटी से आगे तीन किमी क्षेत्र में अवरूद्ध हो गया था। यहां पर बीते दिन ही बर्फ हटाकर रास्ता सुचारू कर दिया गया था। तड़के प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा पर घांघरिया में दो दिनों से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को रवाना किया गया। 1500 यात्रियों का जत्था एसडीआरएफ की देखरेख में हेमकुंड पहुंच चुका है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा रूट पर कोई दिक्कत नहीं है। हेमकुंड यात्रा पैदल मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड के बीच रास्ते में जमी बर्फ को गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों व मजदूरों ने हटा दिया है। ...
सीएम धामी नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे

सीएम धामी नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने बैठक में राज्य में सालभर में आने वाली करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का मुद्दा उठाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के नाते नीति आयोग से राज्य के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक में सरकार के विकास का रोडमैप साझा करेंगे। साथ ही उनका यह बात रखने का प्रयास होगा कि उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थांटन, कांवड यात्रा व अन्य प्रयोजन से साल भर करोड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। राज्य सरकार को अपनी एक करोड़ से कुछ अधिक की आबादी के साथ साल भर करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लि...
अगले साल वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल आयोजित कराए जाएंगे

अगले साल वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल आयोजित कराए जाएंगे

उत्तराखण्ड
प्रदेश में अगले साल वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य खेल आयोजित कराए जाएंगे। इसका निर्णय सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया। मुख्य सचिव एसएस संधु ने कहा कि खेलों के आयोजन को देखते हुए राज्य में पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जाएं ताकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में देशभर से आने वाले प्रतिभागियों में प्रदेश की अच्छी छवि जानी चाहिए। ओलंपिक की तर्ज पर राष्ट्रीय खेल की मशाल को प्रदेश के सभी प्रमुख आयोजन और पर्यटन शहरों में घुमाया जाए। राष्ट्रीय खेल से पहले लॉच इवेंट भी आयोजित किए जाएं। जिसमें राज्य के परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। इससे कलाकारों को काम मिलेगा और प्रदेश की संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के ल...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में होंगे शामिल

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होंगे। सीएम योगी 28 मई को संसद के नए भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। मैनपुरी में योगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। वहां से वह दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों की प्रगति के साथ प्रदेश में सौ आकांक्षी विकासखंडों की योजना पर भी बात रखेंगे। यूपी में एमएसएमई के विकास एवं विस्तार, प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन से मिलने वाले निवेश और ढांचागत विकास की उपलब्धि भी बताएंगे। योगी महिला सशक्त...