Friday, March 6News That Matters

Day: May 30, 2023

आरोपी साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, हिरासत में उगलेगा हत्या से जुड़े राज

आरोपी साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, हिरासत में उगलेगा हत्या से जुड़े राज

देश-विदेश
नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की (साक्षी) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आज मंगलवार को आरोपी साहिल खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अन्य युवक से दोस्ती करने पर गुस्से में था साहिल उल्लेखनीय है कि रविवार रात को शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक द्वारा 16 साल की किशोरी की सड़क किनारे सरेआम दर्दनाक तरीके से चाकू मारकर की गई हत्या की वारदात ने दिल्ली सहित देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोस्ती तोड़ने पर रविवार रात सिरफिरे का अचानक किशोरी से आमना-सामना हो जाने पर उसने आपा खो दिया और किशोरी को दबोच कर कमर से चाकू निकाल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बता दें कि करीब 66 सेकेंड के बीच उसने किशोरी पर को न केवल 34 बार चाकू घोंपा बल्कि लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बावजूद उसने पांच बा...
मोदी सरकार के 9 साल पूरे, PM बोले- हर फैसला, हर एक्शन, लोगों की बेहतरी के लिए लिया

मोदी सरकार के 9 साल पूरे, PM बोले- हर फैसला, हर एक्शन, लोगों की बेहतरी के लिए लिया

देश-विदेश
नई दिल्ली, केंद्र में भाजपा की सरकार  को 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने पर उनका हर फैसला लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा से निर्देशित होता है। क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है- अमित शाह वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं। आज एक ओर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं। आज से शुरू हो रहा भाजपा का जनसंपर्क अभियान बता दें कि केंद्र...
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी आकाश मधवाल का रुड़की पहुंचने पर जोरदार स्वागत, सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी आकाश मधवाल का रुड़की पहुंचने पर जोरदार स्वागत, सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी

उत्तराखण्ड
रुड़की : मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी आकाश मधवाल का रुड़की पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी रही। कई बार आकाश मधवाल को भी भीड़ से अनुरोध करना पड़ा कि वह शांति से बैठ जाएं और वह अगले कुछ दिनों तक रुड़की में ही रहेंगे। अनुशासन और लगातार अभ्यास जरूरी पिछले दिनों आकाश मधवाल ने लखनऊ के विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटक लिए थे। आकाश मधवाल के सम्मान में रुड़की के ढंडेरा स्थित एक वेंकट हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रिकेटर आकाश मधवाल ने कहा कि खेल कोई भी हो अनुशासन और लगातार अभ्यास जरूरी है। मेहनत के बलबूते पर ही उसने यह मुकाम हासिल किया है। कहा कि उनकी मां आशा मधवाल उनकी पावर हाउस हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया है। इंजीनियरिंग की जाब छोड़ने के बाद फिर से क्रिकेट को लेकर अभ्यास ...
सिडकुल की पायलट कंपनी में इनकम टैक्स ने मारा छापा, मचा हड़कंप

सिडकुल की पायलट कंपनी में इनकम टैक्स ने मारा छापा, मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर: सिडकुल की पायलट कंपनी में इनकम टैक्स ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान इनकम टैक्स और पुलिस ने कंपनी में नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। साथ कंपनी के दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिडकुल के सेक्टर छह में इनवर्टर की बैटरी बनाने वाली कंपनी पायलट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस दलबल के साथ इनकम टैक्स ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी अधिकारियों व कर्मचारियों हड़कंप मच गया। टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाइट शिफ्ट कर रहे कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी के दस्तावेज के कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। सुबह करीब 10:00 जब नाइट शिफ...
सीएम धामी के पुराने सहयोगी रहे नंदन सिंह बिष्ट का निधन, उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

सीएम धामी के पुराने सहयोगी रहे नंदन सिंह बिष्ट का निधन, उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुराने सहयोगी रहे नंदन सिंह बिष्ट का मंगलवार को निधन हो गया। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया।
दिल्ली – आरबीआई बैंक में बदलवाने हैं 2000 रुपये के नोट तो इन नियमों को जान लें, थोड़ी-सी भी अगर दिक्कत हुई तो.!

दिल्ली – आरबीआई बैंक में बदलवाने हैं 2000 रुपये के नोट तो इन नियमों को जान लें, थोड़ी-सी भी अगर दिक्कत हुई तो.!

दिल्ली, देश-विदेश
दिल्ली - आरबीआई बैंक में बदलवाने हैं 2000 रुपये के नोट तो इन नियमों को जान लें, थोड़ी-सी भी अगर दिक्कत हुई तो.! केंद्रीय बैंक ने लोगों को अपने बैंक खातों में 2000 रुपये के नोट जमा करने की सलाह दी है. वे किसी भी बैंक शाखा में अपने मौजूदा 2,000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों से बदल सकते हैं. आरबीआई ने बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने के लिए कुछ नियम भी बताए हैं देश में 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान कर दिया गया है. इन नोटों को आरबीआई वापस ले रही है. वहीं जिन लोगों के पास 2000 रुपये के नोट है वो बैंक में जाकर इसे बदलवा सकते हैं या फिर अकाउंट में जमा कर सकते हैं. हालांकि 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जाकर बदलवाएं या फिर खाते में जमा करवाएं, इसको लेकर कुछ अहम बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में... केंद्रीय बैंक ने ...
आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दफन ‘नंद गोपाल’, है  साक्ष्य ?

आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दफन ‘नंद गोपाल’, है साक्ष्य ?

उत्तरप्रदेश
आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दफन 'नंद गोपाल', है साक्ष्यों ? जहां एक ओर अयोध्या में कोर्ट के आदेश के बाद रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो दूसरी ओर काशी और मथुरा का तो मामला अभी न्यायालय में लंबित है और हिंदू पक्ष वर्षों से इन दोनों जगहों पर फिर से भव्य मंदिर निर्माण की मांग कर रहा है, जिसे सैकड़ों वर्ष पहले इस्लामिक आक्रांताओं ने नष्ट करके मस्जिद का निर्माण करवा दिया था. भारत में जब जब अयोध्या, मथुरा और काशी की बात होती है तब एक नारा जरूर याद आता है कि अयोध्या तो बस झांकी है, काशी–मथुरा अभी बाकी है. जहां एक ओर अयोध्या में कोर्ट के आदेश के बाद रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो दूसरी ओर काशी और मथुरा का तो मामला अभी न्यायालय में लंबित है और हिंदू पक्ष वर्षों से इन दोनों जगहों पर फिर से भव्य मंदिर निर्माण की मां...
घरेलू कामगारों के संघर्षभरे जीवन में राहत पहुंचाती हैं सरकारी योजनाएं, उमंग पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन!

घरेलू कामगारों के संघर्षभरे जीवन में राहत पहुंचाती हैं सरकारी योजनाएं, उमंग पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन!

उत्तराखण्ड
घरेलू कामगारों के संघर्षभरे जीवन में राहत पहुंचाती हैं सरकारी योजनाएं, उमंग पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन! घरेलू कामगारों के कई ऐसे मामले आए हैं, जिसमें उन्हें मुफ्त अधिवक्ता दिए गए हैं. योजनाओं के लाभ के लिए असंगठित कामगार उमंग पोर्टल पर जाकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति व मोबाइल नंबर के साथ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. असंगठित घरेलू कामगार महिलाएं ज्यादातर जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं. जबकि घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर भी प्रताड़ना का शिकार होने वाली ये महिलाएं कई तरह की चुनौतियों का सामना करती हैं. कम वेतन, समय का निश्चित ना होने से लेकर हिंसा, उत्पीड़न, काम से निकाले जाना और चोरी के झूठे इल्जाम का भी उनको सामना करना पड़ता है. राजधानी देहरादून में घरेलू कामगारों की स्थितियां और सरकारी योजनाओं में उनको क्या राहत मिल रही ? घरेलू कामगार के लिए क...
चारधाम यात्रा में अब तक 17 लाख यात्री पहुंचे, केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से बंद!

चारधाम यात्रा में अब तक 17 लाख यात्री पहुंचे, केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से बंद!

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में अब तक 17 लाख यात्री पहुंचे, केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से बंद! ब्रदीनाथ में करीब पांच लाख, गंगोत्री में साढ़े तीन लाख और यमनोत्री में सवा तीन लाख लोग दर्शन कर चुके हैं.मौसम विभाग ने भी तीन जून तक अलर्ट जारी किया है. इस दौरान चारों धामों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.खासकर 31 मई के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून. केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीन जून तक नए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. तीनजून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के रजिस्ट्रेशन को बंद किया गया है. ऐसा केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रदालुओं की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए किया गया है. इस बीच जो लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वो दर्शन कर सकेंगे. ये पहला मौका नहीं है, जब केदारनाथ धाम के लिए श्रदालुओं के रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं. मई महीने में अब तक आठ से अधिक बार रजिस्ट्रेशन बंद करने पडे हैं....