Friday, March 6News That Matters

Day: May 31, 2023

PM मोदी आज राजस्थान से जनसंपर्क अभियान की करेंगे शुरुआत

PM मोदी आज राजस्थान से जनसंपर्क अभियान की करेंगे शुरुआत

देश-विदेश
नई दिल्ली, राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस राजस्थान की सत्ता में वापसी पर है। इसी के चलते  PM मोदी आज राजस्थान से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अजमेर को चुना है। ऐसे में ये जानना जरुरी है कि आखिर बीजेपी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए अजमेर को ही क्यों चुना और प्रधानमंत्री के यहां रैली करने से कितनी सीटों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। BJP का राजस्थान पर पूरा फोकस दरअसल, राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल देश में लोकसभा का चुनाव होना है। हाल ही में बीजेपी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस उन राज्यों पर है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें एक राज्य र...
लखनऊ में देर रात गुलाचीन मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

लखनऊ में देर रात गुलाचीन मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

देश-विदेश
लखनऊ, अलीगंज में गुलाचीन मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी स्कार्पियो के नीचे फंस गई। स्कूटी सवार दंपति और दो बच्चे करीब 100 मीटर तक घिसटते रहें पर चालक ने स्कार्पियो नहीं रोकी। हादसे में चारों की मौत हो गई। अंत में स्कार्पियो एक खंभे से टकरा कर रुक गई। घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति और दोनों बच्चों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंट्रर में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेंटर के पीआरओ ने चारों की मौत की पुष्टि की। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर चारों की शिनाख्त का प्रय...
मुख्यमंत्री सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तराखण्ड
देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक काफी खास है, क्योंकि इसमें उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दों पर मंत्रणा होगी। बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, परिवहन, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बुधवार सुबह सचिवालय में होने वाली बैठक में नए नगर निगमों के गठन, भाषा विभाग के ढांचे, परिवहन विभाग की सेवा नियमावली, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना समेत अन्य विषयों को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का विषय भी कैबिनेट के सम्मुख लाया जाएगा। कार्मिकों के महंगाई भत्ता देने के संबंध में मुख्यमंत्री विचलन के माध्यम से संस्तुति दे चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कर्मचारियों के वेतन और भत्ते को लेकर अहम फैसले किए जा सकते हैं।...
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून,  उत्तराखंड में प्री  मानसून शावर का दौर तेज हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी के बीच वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम बना हुआ है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। ओले बरसने के कारण शहर के कई स्थानों पर नुकसान की सूचना है। जबकि, भारी वर्षा के कारण चौराहों में जलभराव हुआ। उधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बौछारें पड़ने लगीं। जिसके बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। शहर में करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक वर्षा और ओलावृष्टि हुई। रात को महसूस हो रही ठिठुरन मसूरी में भी दोपहर बाद भारी वर्षा हुई। जबकि, ...
सीएम धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखेंगे पत्र

सीएम धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखेंगे पत्र

उत्तराखण्ड
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की एक चिट्ठी ने राज्य सरकार को चिंता में डाल दिया है। मंत्रालय ने वाह्य सहायतित योजना (ईएपी) की परियोजनाओं के लिए धनराशि की सीलिंग करीब 9900 करोड़ तय कर दी है। यह सीलिंग वर्ष 2026 तक के लिए है। अब ईएपी के तहत राज्य सरकार इससे अधिक धनराशि के प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए नहीं भेज सकेगी। केंद्र के इस फरमान से राज्य सरकार की करीब 10 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं खटाई में पड़ गई हैं। राज्य सरकार ने 20236 करोड़ रुपये की 11 महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाएं तैयार की हैं, जो विभिन्न चरणों में पाइपलाइन में हैं। इनमें से ज्यादातर को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। कुछ में फंडिंग एजेंसियों के साथ एमओयू होने हैं। लेकिन केंद्र के पत्र से इन पर संकट गहरा गया है। सीएम लिखेंगे पीएम और वित्त मंत्री को पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले को नीति आयोग की बैठक में उठा चुके हैं...