सीएम धामी बोले- कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में सृजित होंगे नए जिले !
भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता लाने जा रहे हैं।
काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को जिला बनाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि जिलों के नए सृजन के लिए एक कमेटी काम कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिले बनाए जाएंगे। काशीपुर के बाईपास और फ्लाईओवर निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर फिर कहा कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं लेकिन लैंड जिहाद को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं किया जाएगा।
भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए वह समान नागरिक संहिता...








