नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही
देहरादून : विभिन्न कालेज एवं विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्रों के अलावा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यातायात पुलिस ‘फैलोशिप’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। एक महीने के विशेष कार्यक्रम में युवाओं को यातायात से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें यातायात प्रबंधन, कैमरे, ड्रोन के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी।
यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नौजवानों के लिए फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। एक महीने के फैलोशिप प्रोग्राम में 10 से 15 नौजवानों का चयन किया जाएगा। उन्हें फील्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों के साथ अटैच किया जाएगा। इन युवाओं को मार्डन साइंटेफिक टूल, यातायात पुलिस की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे, ड्रोन, वाहनों और उपकरण की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि यातायात की समस्या के निस्तारण...








