12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड, पर्यटन विभाग देगा लाइसेंस !
प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है।
देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए उत्तराखंड में दक्ष टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। ये टूरिस्ट गाइड स्थानीय युवा ही होंगे। पर्यटन विभाग ने पहल करते हुए 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए हर जिले से 30 युवा चुने गए हैं।
प्रदेश में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड प्रशिक्षण की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में 30-30 युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गढ़वाल मंडल के लगभग सभी जिलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
अब कुमाऊं मंडल के 12वीं पास युवाओं के पास टूरिस्ट गाइड बनने का मौका है। 10 दिन का प्रशिक्षण देने क...








