Saturday, March 7News That Matters

Month: May 2023

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार !

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।   चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है। अब...
Uttarakhand: पेपर लीक के बाद पहली सचिवालय रक्षक परीक्षा को UKSSSC तैयार, जानने के लिए पढिये…

Uttarakhand: पेपर लीक के बाद पहली सचिवालय रक्षक परीक्षा को UKSSSC तैयार, जानने के लिए पढिये…

उत्तराखण्ड
परीक्षा के मद्देनजर आयोग के अध्यक्ष ने अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पिछले डेढ़ माह में आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक की लिखित परीक्षाओं का परिणाम जारी कर अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली है।   स्नातक स्तरीय सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार हो चुका है। इस क्रम में पहली परीक्षा 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, रक्षक भर्ती की होगी, जिसके लिए चार जिलों में 62 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बुधवार को परीक्षा के मद्देनजर अल्मोड़ा और नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ये परीक्षाएं...
साढ़े तीन किमी पैदल चलकर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचीं सारा, कई घंटे बिताया समय !

साढ़े तीन किमी पैदल चलकर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचीं सारा, कई घंटे बिताया समय !

Bollywood, उत्तराखण्ड
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब पांच घंटे तक वह वहां रहीं और दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती को निहारा।   उषाड़ा गांव के पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए और भगवान शिव की स्तुति की।   इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया और प्रसाद भेंट किया। दोपहर बाद करीब एक बजे वह तुंगनाथ से चंद्रशिला के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में ही मौसम खराब होने व बर्फबारी के कारण वापस लौट आईं।   इस दौरान उन्होंने ...
Uttarakhand : पिथौरागढ़ में सुबह 5 बजे आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता !

Uttarakhand : पिथौरागढ़ में सुबह 5 बजे आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च* ।

बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च* ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
बार्बीक्यू नेशन द्वारा देहरादून में सोलस टॉवर्स, जीएमएस रोड में अपने दूसरे रेस्टोरेंट का लॉन्च*। भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स श्रृंखला बार्बीक्यू नेशन देश भर में एक्सपेंशन कर रही है ।इस के तहत देहरादून में बार्बी क्यू नेशन का दूसरा आउटलेट खोला गया। बार्बीक्यू नेशन ‘डू इट यौर्सेल्फ़’ और ‘लाइव ऑन द टेबल ग्रिल: के यूनिक कांसेप्ट का पायनियर है।बार्बीक्यू नेशन ने फ़ाइन डाइनिंग की बढ़ती हुई मार्किट और फूडीज़ के दिल को जीतने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह नया रेस्टोरेंट सोलस टावर, जीएमएस रोड ,देहरादून में स्थित है और यह 4500 स्क्वायर फीट पर बना है। आधुनिक ट्रेंडी इंटीरियर्स और डेकोर इस का आकर्षण है . इस रेस्टोरेंट में एक समय में 105 लोगों को सर्व किया जा सकता है और यह फैमिली फंक्शन्स और कॉर्पोरेट पार्टीज़ के लिए एक उत्तम स्थान है। इस मौके पर धर्मेंद्र भाटी, रीजनल मैनेजर नार्थ ,बार्बीक्यू नेशन ह...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश, तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध स्वामी दयानंद आश्रम में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा का कोई विशेष कारण नहीं था, समय-समय पर उनके पारिवारिक मित्र इस परिवार की कुशलता और सफलता के लिए पूजा अर्चना कराते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का स्वामी दयानंद आश्रम से लगाव रहा है। जनवरी में विराट और अनुष्का गए थे उत्तराखंड यात्रा पर इस वर्ष 26 जनवरी को विराट और अनुष्का उत्तराखंड यात्रा पर आए थे। 31 जनवरी को वह दयानंद आश्रम पहुंचे थे। यहां विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अगले रोज वह यहां से वापस लौट गए थे। मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के लिए दयानंद आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया...
सीएम धामी ने दिए निर्देश- हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें

सीएम धामी ने दिए निर्देश- हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें

उत्तराखण्ड
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अब 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पहले इस पर रात में शिकायत करने की सुविधा नहीं थी। वहीं, सीएम हेल्पलाइन ऐप को भी अपग्रेड कर दिया गया है। ऐप में अब लिखने के साथ बोलकर भी शिकायत रिकॉर्ड की जा सकेगी। आईटीडीए ने राज्य का प्रारूप तैयार कर दिया है, जिसकी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत की। सीएम हेल्पलाइन के उन्नतीकरण में रेटिंग शुरू की गई है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के आधार पर अब विभागों की टॉप-10 रेटिंग होगी, जिसे खुद सीएम अपने डैशबोर्ड पर देख सकेंगे। वह महीने के अंतिम सप्ताह में इसकी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली शिकायतों की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें। फिर वह महीने के अंतिम सप्ताह में खुद समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 से लोगों को अधिक से अधिक ...
सीएम  धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया

सीएम धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। समिति का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा था। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शासन ने विस्तार देने के साथ ही समिति से शीघ्र सिफारिश उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। 27 मई 2022 को गठित इस समिति को छह महीने में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट सरकार को देनी थी। सिफारिशें मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएगी फिर 28 नवंबर 2022 को समिति का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से समिति को 27 मई 2023 तक अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी 75 फीसदी ड्राफ्ट ही ...
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार के 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में मौसम के साफ रहने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। संवाद...
मंत्री ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

मंत्री ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह आवास के सभागार में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा श्री अन्न महोत्सव की भव्यता और कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुव्यस्थित ढंग से करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा श्री अन्न्न महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां...