Sunday, March 8News That Matters

Month: May 2023

नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह……

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून. नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ बनाना चाहता है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देहरादून अच्छी रैंक हासिल कर सके. इसी बीच देहरादून नगर निगम अब देहरादून की कई जगहों से डस्टबिन हटा रहा है ताकि देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाया जा सके.अब आप सोच रहे होंगे कि नगर निगम खुद ही कूड़ेदान क्यों हटा रहा है? दरअसल, देहरादून में रहने वाले कई लोग आज भी कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने के बजाय बाहर कहीं भी कूड़ा डाल देते हैं. डस्टबिन के बाहर भी लोग गन्दगी करके रखते हैं. इसलिए देहरादून नगर निगम देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाने जा रहा है ताकि कूड़ा गाड़ी सीधे घर से कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन लेकर जाए जहां उस कूड़े का सही से निस्तारण हो सके. मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि देहरादून शहर के मुख्य मार्गो पर कुछ जगह को चिन्हित करके उन्हें बिन मुक्त किया जा चुका है और आगे भी नगर निग...
दिल्‍ली-गाजियाबाद का सफर होगा जाम मुक्‍त, बन रहा है 6 लेन फ्लाईओवर, चेक करें रूट…

दिल्‍ली-गाजियाबाद का सफर होगा जाम मुक्‍त, बन रहा है 6 लेन फ्लाईओवर, चेक करें रूट…

दिल्ली
नई दिल्‍ली. पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर (Anand Vihar-Apsara Border Flyover) का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है. पिछले साल 11 अक्‍टूबर को इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने किया था. राजधानी के सबसे व्यस्त रास्ते में ट्रैफिक आसान करने के लिए यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. इसके बनने से आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक का सफर सिग्‍नल फ्री हो जाएगा और दिल्‍ली से गाजियाबाद (Delhi-Ghaziabad Route) आना-जाना काफी आसान हो जाएगा. इससे आए दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किलोमीटर है. साल 2023 के अंत तक फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाने की उम्‍मीद है. फ्लाईओवर के बनने पर रामप्रस्थ और विवेक विहार लालबत्ती का अवरोध भी खत...
स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल

स्वर्ण मंदिर के पास ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर जोरदार धमाका, कई श्रद्धालु घायल

देश-विदेश
अमृतसर, श्री हरिमंदिर साहिब के पास क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह 6:30 बजे ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर हुआ था। घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने कई सैंपल कब्जे में लिए हैं। जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने में लगी है। फिलहाल पुलिस विस्फोटक होने की घटना से साफ इंकार कर रही है। हेरिटेज स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल भी जांच करने पहुंचे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस जगह को पहले भी आने-जाने के लिए बंद कर रखा था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जांच जारी है। घटनास्‍थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों ने सैंपल कब्‍जे ...
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तराखण्ड
बड़कोट:  यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नौ, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए छह और केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की चोटिल होने से भी मौत हुई है। तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर पड़े सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे जानकी चट्टी में मुकेश कुमार पटेल (65) निवासी के-130 अदसवाला बुल, नियर प्रगति मण्डल हॉल बल्लभ विधानगर आनंद गुजरात अपनी पत्नी के साथ यमुनोत्री धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश कुमार की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े।  मुकेश की पत्नी नीता बेन ने मुकेश को बेहोशी की हालत में किसी तरह से जानकी चट्टी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा, उप चुनाव के लिए करेंगे जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा, उप चुनाव के लिए करेंगे जनसभा

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा है। सीएम छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा करेंगे। दिन में करीब 12:45 पर सीएम लालगंज पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए उपरौधा इंटर कॉलेज लालगंज में जनसभा करेंगे ।दो बजे अयोध्या के लिए करेंगे प्रस्थान। मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अन्य मंत्री और विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे।...
अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

अखिलेश यादव आज करेंगे अलीगढ़ में रोड शो, वोटबैंक साधने का करेंगे प्रयास

उत्तराखण्ड
अलीगढ़,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को रोड शो से वोटबैंक साधने का प्रयास करेंगे। रविवार को उनका कार्यक्रम जारी हो गया। जमालपुर पुल से एएमयू के सेंटेनरी गेट तक करीब डेढ़ किमी रोड शो की प्रशासन से अनुमति मिली है। अखिलेश के रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव का नाम पहले नंबर पर था। कार्यक्रम तय होने से पार्टीजन उत्साहित हैं, खासकर प्रत्याशी। पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे निजी विमान से धनीपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से कार में 11 बजे जमालपुर पुल के निकट केबीएफ ट्रेडर्स से रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के माध्यम से पार्टी के मेयर प्रत्याशी जमीर उल्लाह खान, पार्षद, चेयरमैन व अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाने का प्रयास करेंगे। यहां से शुरू होगा रोड शो रोड शो एएमयू के सेंटेनरी गेट तक है। यह...
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग आज की जाएगी। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुलेगा। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग अब प्रतिदिन के आधार पर की जा रही है। आठ मई को यात्री 13 मई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। केदारनाथ धाम में 1.75 लाख कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन क...
अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी माफिया घोषित करने की तैयारी, FIR में लिखा गया अपराधी !

अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी माफिया घोषित करने की तैयारी, FIR में लिखा गया अपराधी !

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज: मारे जा चुके माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी माफिया अपराधी घोषित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने अभी शाइस्ता को माफिया घोषित तो नहीं किया है लेकिन उसके लिए लिखा पढ़ी में भी ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं।   2 मई को धूमनगंज थाने में अतिन जफर के खिलाफ लिखी गई एफआईआर में शाइस्ता परवीन के लिए माफिया अपराधी शब्द लिखा गया है। इस पर डीसीपी नगर दीपक ने कहा कि अभी माफिया नहीं घोषित किया गया है। उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या में शाइस्ता 50 हजार की इनामी अभियुक्त है। उसकी तलाश चल रही है।   साजिश रचने का आरोप शाइस्ता पर उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने और शूटरों को पनाह देने के आरोप लगे और वह फरार हो गईं। पुलिस ने शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया है। अतीक व अशरफ की हत्या उमेश पाल हत्याकांड में माफिया के ...
अमृतसर : अमृतसर में फिर हुआ धमाका, स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर ब्लास्ट, जानने के लिए देखिये ……….

अमृतसर : अमृतसर में फिर हुआ धमाका, स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर ब्लास्ट, जानने के लिए देखिये ……….

अमृतसर
अमृतसर : श्री हरिमंदिर साहिब के पास क्षेत्र हेरिटेज स्ट्रीट में सोमवार सुबह 6:30 बजे ठीक उसी जगह पर फिर धमाका हुआ जहां शनिवार की देर रात हुआ था। घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं जांच जारी है।   फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने कई सैंपल कब्जे में लिए हैं। जहां धमाका हुआ वहां एक कार भी खड़ी थी जिसके शीशे टूट गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने में लगी है। फिलहाल पुलिस विस्फोटक होने की घटना से साफ इंकार कर रही है। हेरिटेज स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल भी जांच करने पहुंचे। साथ ही डीजीपी पंजाब गौरव यादव मौके पर पहुंचे।   डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में आतंकी एंगल सामने नहीं आया है। किसी शरारती का काम लग रहा है। धमाका कम क्षमता वाला था। दोनों घटनाओं में कोई डेटो...
पर्यटकों की नई पसंद बना उत्‍तराखंड का यह Waterfall, पहुंचे 66 हजार से ज्‍यादा पर्यटक; आप भी करें एक्‍सप्‍लोर…

पर्यटकों की नई पसंद बना उत्‍तराखंड का यह Waterfall, पहुंचे 66 हजार से ज्‍यादा पर्यटक; आप भी करें एक्‍सप्‍लोर…

उत्तराखण्ड
रामनगर: Corbett Falls Ramnagar: कार्बेट पार्क के अलावा उससे सटे वन क्षेत्रों में कई पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। ऐसा ही एक मुख्य पर्यटन स्थल कालाढूंगी स्थित कार्बेट फॉल भी है। जंगल की शांत वादियों के बीच सुरम्य वातावरण में पहाड़ी से गिरता झरना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।   बीते वित्तीय वर्ष में आठ माह में कार्बेट फॉल के जरिये वन विभाग ने 50.59 लाख रुपये पर्यटकों से कमाए। कार्बेट फॉल बहुत ही सुंदर जगह है। पर्यटक खुद को जंगल के बीच पाकर काफी खुश होते हैं।   एक जुलाई से 30 सितंबर तक बंद कर दिया जाता है रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कार्बेट फॉल का प्रवेशद्वार कालाढूंगी क्षेत्र नया गांव में स्थित है। प्रवेशद्वार से दो किलोमीटर दूर पैदल रास्ते के जरिये पहाड़ी से गिरते झरने तक वाहन व पैदल पहुंचा जा सकता है। एक जुलाई से 30 सितंबर तक यह बरसात की वजह से पर्यट...