Monday, April 20News That Matters

Month: May 2023

चंद्र ग्रहण आज, जानिए…… देशभर में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का प्रकोप…………

चंद्र ग्रहण आज, जानिए…… देशभर में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का प्रकोप…………

उत्तराखण्ड
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज (05 मई) लगेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाले इस चंद्र ग्रहण पर 130 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग बनेगा, दरअसल 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों का संयोग बन रहा है।   सूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज (5 मई) लगेगा। आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था। अब बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतककाल और इसे...
यू-ट्यूबर की हत्या पर अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल, मामले में आया नया मोड़ ……….

यू-ट्यूबर की हत्या पर अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल, मामले में आया नया मोड़ ……….

उत्तराखण्ड
यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल क्षेत्र में बुधवार सुबह उत्तराखंड के मशहूर यू-ट्यूबर व बाइक राइडर की दुर्घटना में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार ने मौका-ए-वारदात देखने और उसके साथियों से बात करने के बाद बेटे की बाइक राइडिंग की प्रतिद्वंद्विता में हत्या का अंदेशा जताया है। परिवार के सवालों को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है और बृहस्पतिवार देर रात तक चली जांच में कुछ सवाल पुलिस के जेहन में भी खड़े हुए हैं। जिसके आधार पर मृत बाइक राइडर के साथियों को बुलाने की तैयारी है। मगर अभी पुलिस को तहरीर का इंतजार है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। बाइक की रफ्तार थी 300 किमी प्रति घंटा मूल रूप से उत्तराखंड देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर का 22 वर्षीय बाइक राइडर अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र सिंह चौहान प्रो-राइडर 1000 नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता था। कई लाख की संख्या में उसके ...
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला !

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2806 तीर्थयात्री, हेलंग के पास अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भी खुला !

उत्तराखण्ड
मौसम को देखते हुए आज शुक्रवार सुबह 6 बजे तक सोनप्रयाग से 2806 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जबकि 302 यात्री धाम से वापस सोनप्रयाग लौटे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम दर्शन करने आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में मोैसम खराब है तथा भारी बर्फबारी के कारण कुबेर एवं भैरव ग्लेशियर पर बार-बार ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो रहा है। डीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत् सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड में रूके यात्रियों को सीमित संख्या में ही केदारनाथ पैदल जाने की अनुमति होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वर्तमान में मौसम को ध्यान में रखते हुये दो-तीन दिनों तक केदारनाथ की यात्रा न करेें। साथ ही कहा कि वर्तमान में जिन स्थानों पर ठहरे हैं, उन्हीें स्थान पर सुरक्षित रहें तथा मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार से ही...
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे छात्रों पर 100 रुपये फाइन, स्कूल को नोटिस जारी !

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे छात्रों पर 100 रुपये फाइन, स्कूल को नोटिस जारी !

उत्तराखण्ड
रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस संबध में स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में आदेश जारी किए गए हैं।   जीआरडी निरंजनपुर एकेडमी पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने स्कूल नहीं पहुंचे छात्रों से 100 रुपये फाइन वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी अकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है जो रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंच...
देश में अब SETU की स्थापना को मंत्रिमंडल ने दिखाई हरी झंडी

देश में अब SETU की स्थापना को मंत्रिमंडल ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश में अब नीति आयोग की भांति स्टेट इंस्टीट्यूट फार एम्पावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (SETU) की स्थापना को मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दिखा दी। सेतु राज्य योजना आयोग का स्थान लेगा। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष और नियोजन मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। संस्था के अंतर्गत तीन केंद्र बनेंगे। इनमें आर्थिक एवं सामाजिक विकास केंद्र, पब्लिक पालिसी एवं सुशासन केंद्र और साक्ष्य आधारित योजना केंद्र गठित किए जाएंगे। इन तीनों केंद्रों में दो-दो यानी कुल छह सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। केंद्र में वर्ष 2014 में नीति आयोग के गठन के बाद से ही राज्य को भी इसी भांति आयोग के गठन के निर्देश दिए गए थे। आखिरकार अब उत्तराखंड ने नीति आयोग की भांति सेतु के गठन का निर्णय लिया है। सेतु के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति बाहर से की जाएगी। समिति में मुख्य सचिव, समस...
केदारनाथ हेलीपैड सेवा हुई ठप; 5 हजार से अधिक यात्री बिना दर्शन किए लौटे वापस

केदारनाथ हेलीपैड सेवा हुई ठप; 5 हजार से अधिक यात्री बिना दर्शन किए लौटे वापस

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ में हो रही वर्षा-बर्फबारी का असर सिर्फ पैदल यात्रा पर ही नहीं पड़ा है। केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट बुक कराने वाले तीर्थयात्री भी मौसम के बदले मिजाज से प्रभावित हैं। अब तक हेली टिकट बुक कराने पांच हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को बिना दर्शन के लौटना पड़ा है। 25 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं बीता है, जब हेली सेवा बिना व्यवधान के संचालित हुई हो। दो दिन ऐसे भी रहे, जब धाम के लिए एक भी उड़ान नहीं भरी गई। इस वर्ष अब तक 5729 तीर्थयात्री हेली सेवा से बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बर्फबारी के कारण हेलीपैड पर जमी बर्फ केदारनाथ धाम में लगातार मौसम की दुश्वारियों के चलते इसका सीधा असर हेली सेवाओं पर पड़ रहा है। गत दिवस से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम के हेलीपैड बर्फ से ढ़क गए हैं। हेली सेवा रद्द होने से मायूस यात्री बड़ी संख्या...
दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के यूट्यबर अगस्त्य चौहान की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के यूट्यबर अगस्त्य चौहान की हुई मौत

उत्तराखण्ड
देहरादून के रहने वाले चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली जा रहे थे। बाइक  के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के  साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तराखंड के कनाट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र  चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना  एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए द...
यूपी निकाय चुनाव: CM योगी अपने बूथ के फर्स्‍ट वोटर बने, बोले- मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्‍य भी

यूपी निकाय चुनाव: CM योगी अपने बूथ के फर्स्‍ट वोटर बने, बोले- मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्‍य भी

उत्तरप्रदेश
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कहा कि आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने...
बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया

देश-विदेश
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में हो गई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि बारामुला पुलिस और 29आरआर और 2 बटलियन एसएसबी की एक संयुक्त टीम ने जिले के क्रीरी इलाके में रात में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों  में शामिल हुए थे...
Indian Rupee: तेजी से उभरते करेंसी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा भारतीय रुपया, क्या बन पाएगा डॉलर का विकल्प……….

Indian Rupee: तेजी से उभरते करेंसी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा भारतीय रुपया, क्या बन पाएगा डॉलर का विकल्प……….

बिजनेस
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: नए वित्त वर्ष 24 के पहले महीने अप्रैल 2023 में भारतीय करेंसी ‘रुपया’ दुनिया में दूसरी सबसे तेजी से उभरती हुई मुद्रा बन गई है। यहां उभरती हुई मुद्रा का मतलब वैसी मुद्रा जो वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान और जगह बना रही है।   अप्रैल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया, 0.41 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वहीं पहले स्थान पर इंडोनेशियाई की करेंसी ‘रुपिया’ रही है। इंडोनेशियाई रुपिया डालर के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत मजबूत होकर लिस्ट में टॉप पर रही। क्यों मजबूत हुआ रुपया ? पिछले महीने तेजी से उभरते करेंसी की लिस्ट में रुपया के होने का कारण देश में मजबूत वित्तीय गतिविधियों के संचयी प्रभाव और तेल की कीमतों में गिरावट होना शामिल है। इसके अलावा शेयर बाजारों में एफआईआई की लगातार खरीदारी रुपये में रिकवरी का एक और कारण है।   साल 2022 में रुपये के म...