Friday, March 6News That Matters

Month: May 2023

ऋषिकेश-देहरादून हाइवे : रोड पर अचानक सामने आ गया हाथियों का झुंड, गाड़ियों पर की हमले की कोशिश !

ऋषिकेश-देहरादून हाइवे : रोड पर अचानक सामने आ गया हाथियों का झुंड, गाड़ियों पर की हमले की कोशिश !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में ऋषिकेश-देहरादून हाइवे पर अचानक कुछ हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ पहुंचे. इस दौरान हाथी रोड पर गाड़ियों की वजह से रोड क्रॉस नहीं कर पा रहे थे. इससे हाथी गुस्से में आ गए. हाथियों के झुंड ने इस बीच गाड़ियों पर हमला करने की कोशिश की. वाहन चालकों पर जब हाथियों का उग्र रूप देखा तो वापस लौटने लगे.   जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश में हाथियों के झुंड की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए कर्फ्यू सा लग गया. हाथियों ने जैसे ही सड़क के एक ओर से आना चाहा, वैसे ही रोड पर अफरा-तफरी मच गई. गाड़ियों की वजह से हाथी रोड क्रॉस नहीं कर पाए. हाथियों ने गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की. इस पर लोग सहम गए. दरअसल, सड़क के दूसरी ओर नदी है, और अक्सर हाथियों का झुंड पानी के लिए जंगल के इस छोर से दूसरे छोर तक जाता है.   ट्रैफिक की वजह से रोड क्रॉस नहीं कर पाए हाथी   लोगों का कहना है ...
हिमाचल के छोटे प्रोजेक्टों को सोलर पार्क योजना में शामिल कराने की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव  !

हिमाचल के छोटे प्रोजेक्टों को सोलर पार्क योजना में शामिल कराने की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव !

himachal pradesh
छोटे सोलर प्रोजेक्टों को केंद्र सरकार की सोलर पार्क योजना में शामिल कराने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है।   हिमाचल के छोटे सोलर प्रोजेक्टों को केंद्र सरकार की सोलर पार्क योजना में शामिल कराने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। केंद्रीय योजना में राज्य पावर कारपोरेशन के छोटे सोलर प्रोजेक्ट शामिल होने से वित्तीय लाभ मिलेंगे। राज्य ऊर्जा विभाग ने ऊना में बनने वाले 42 मेगावाट सहित कई छोटे सोलर प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र की सोलर पार्क योजना में प्रदेश के छोटे प्रोजेक्ट शामिल होने से हिमाचल को डीपीआर तैयार करने सहित आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए बजट मिलना शुरू होगा। डीपीआर बनाने के लिए प्रति मेगाव...
चेक से करते हैं पेमेंट तो जाने लें ये बारीकियां, रिजेक्शन के अलावा हो सकता है लाखों का नुकसान !

चेक से करते हैं पेमेंट तो जाने लें ये बारीकियां, रिजेक्शन के अलावा हो सकता है लाखों का नुकसान !

उत्तराखण्ड
डिजिटल इंडिया के जमाने में ज्यादातर लोग यूपीआई और नेट बैंकिंग से जरिए सेकेंड में पेमेंट कर देते हैं। हालांकि, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए लोग ज्यादा रकम नहीं भेजना चाहते या भी डर के कारण नहीं भजते।   यूपीआई और नेट बैंकिंग के अलावा ज्यादातर लोग आज भी बड़ी रकम भेजने के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को चेक में मौजूद बारीकियों के बारे में नहीं पता होगा। जैसे कि जब भी आप चेक पर रकम लिखते हैं तब उसके बाद ‘only’ शब्द का प्रयोग क्यों करते हैं, चेक के आगे 2 लाइनें क्यों खींची जाती हैं, इत्यादि। आज हम आपको एक-एक कर इन्हीं सब सवालों के जवाब देंगे।   क्यों लिखते हैं only चेक पर रकम भरने के बाद हम हमेश only शब्द का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों किया जाता है। अगर only ना लिखा जाए तो क्या होगा। अगर हम चेक में रकम भरने के बाद only नहीं लि...
गंगोत्री में कूड़े से बनाई जाएगी बिजली, लगेगा वेस्ट टू एनर्जी का प्लांट, नीति भी बदलेगी  !

गंगोत्री में कूड़े से बनाई जाएगी बिजली, लगेगा वेस्ट टू एनर्जी का प्लांट, नीति भी बदलेगी !

उत्तराखण्ड
प्रदेश में वैसे तो कचरे से बिजली बनाने के तमाम दावे और वादे हुए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपनी टीम के साथ जर्मनी भी गए लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक काम नहीं हो पाया।   गंगोत्री में अब कूड़े से बिजली बनेगी। शहरी विकास निदेशालय यहां पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है, जिसके सफल होने के बाद अन्य जगहों पर भी छोटे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाए जाएंगे। दूसरी ओर, सरकार अब वेस्ट टू एनर्जी नीति 2019 में भी बदलाव करने जा रही है। प्रदेश में वैसे तो कचरे से बिजली बनाने के तमाम दावे और वादे हुए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपनी टीम के साथ जर्मनी भी गए लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक काम नहीं हो पाया। रुड़की का प्लांट आज तक तैयार नहीं हो पाया। अब पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गंगोत्री में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाया जा रहा है। इसकी सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही...
अब भूमि खरीदने वालों का होगा सत्यापन, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव  !

अब भूमि खरीदने वालों का होगा सत्यापन, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव !

उत्तराखण्ड
राज्य के सामाजिक, जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक ताने-बाने की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अब भूमि खरीद में सत्यापन की प्रक्रिया को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।   लैंड जिहाद के मुद्दे पर धामी सरकार सख्त नजर आ रही है। सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने की मुहिम के बाद अब सरकार राज्य में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानने के लिए सत्यापन कराने का निर्णय ले सकती है। इस मसले पर बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के अहम प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंख्या असंतुलन को लेकर चिंता जता चुके हैं। असंतुलन की स्थिति को रोकने के लिए उन्होंने पहले ही बाहर से आने वाल...
केदारनाथ में कल शाम से लगातार हो रही है बर्फबारी, सोनप्रयाग में अभी भी रुके हुए हैं श्रद्धालु  !

केदारनाथ में कल शाम से लगातार हो रही है बर्फबारी, सोनप्रयाग में अभी भी रुके हुए हैं श्रद्धालु !

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम की करवट ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केदारनाथ में कल शाम से लगातार बर्फबारी हो रही है। सोनप्रयाग में अभी भी बारिश जारी है, जिसको देखते हुए अभी तक यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया है। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर मिले अपडेट के अनुसार केदारनाथ व सोनप्रयाग में बारिश रुक गई थी लेकिन अभी तक सैलानियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।   उत्तराखंड में पारा लुढ़का लगातार हो रही वर्षा-बर्फबारी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़का हुआ है। देहरादून में भी तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। दून में मंगलवार को भी सुबह से ही रिमझिम वर्षा का क्रम बना रहा। शाम को वर्षा बंद हुई और हल्की धूप खिल उठी। आज भी बारिश-ओलावृष्टि के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह...
Tehri News: कार हादसे में दो युवक घायल……….

Tehri News: कार हादसे में दो युवक घायल……….

उत्तराखण्ड
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सौडी-ख्यार्शी मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ से दून अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे के लगभग कार सौड़ी गांव से थत्यूड़ आ रहे थे। सौड़ी गांव से कुछ दूरी आगे चलकर कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में थत्यूड़ लोनिवि में कार्यरत वाहन चालक बबलू (35) पुत्र बच्चू और राजमिस्त्री का काम करने वाला उसी के गांव का जगबीर (46) पुत्र दीग्पा घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.मोहन डोगरा ने बताया कि जगबीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
Rishikesh: बीच सड़क पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर युवक ने किया हमला ……….

Rishikesh: बीच सड़क पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर युवक ने किया हमला ……….

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंत्री अपनी कार से जा रहे थे, तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार को रोककर मंत्री को अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और हाथापाई शुरू कर दी।   मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने मंत्री का कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले। उन्होंने कहा कि गनर की ओर से युवकों के खिलाफ मामले में तहरीर दी जा रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
Uttarakhand News: पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात, चारधाम यात्रा सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा !

Uttarakhand News: पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात, चारधाम यात्रा सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा !

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की. डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं. जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं. वहां स्थिति सामान्य है.  प्रधानंमत्री ने जोशिमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया. ...
Weather Update Today: देहरादून में 14 साल में सबसे ठंडा मई, लौटी ठिठुरन !

Weather Update Today: देहरादून में 14 साल में सबसे ठंडा मई, लौटी ठिठुरन !

देहरादून
देहरादून:  पश्चिमी विक्षोभ की अतिसक्रियता के चलते बीते दो दिन से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हो रही है। मौसम के बदले मिजाज से दून में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है।   मई में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा 14 साल में पहली बार दून में मई में अधिकतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। 24 घंटे के भीतर दून में 28 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक है। मूसलाधार वर्षा से दून की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, साथ ही खस्ताहाल सड़कों पर चारों ओर कीचड़ पटा रहा। देहरादून के साथ ही मसूरी, चकराता, धनोल्टी, विकासनगर, ऋषिकेश समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में रविवार रात शुरू हुई वर्षा सोमवार को दिनभर जारी रही। रिमझिम वर्षा के चलते तापमान लुढ़क गया और मई के पहले ही दिन फरवरी सी ठंड महसूस की गई। इससे पहले वर्ष 2009 में ही मई मे...