श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह कौशल द्वारा श्रमिकों को राजधानी में शाल ओड़ाकर सम्मानित किया…………….
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा श्रमिकों की की आवाज समय-समय पर उठाएगी.
कई वर्षों से श्रमिकों के हित की बात कर रहे हैं एक जुझारू और मजदूरों की हित की सोचने वाले नेता
आज मजदूर दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री नवीन जोशी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंत्री नवीन जोशी, कहा कि आज मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रत...








