लखनऊ के रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कैलाश खेर अचानक भड़क उठे,युवाओं से कहा तमीज सीखो
लखनऊ, खेलो इंडिया के उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए मशहूर गायक कैलाश खेर प्रशंसकों की अभद्रता से विफर पड़े। उन्होंने मंच से तीखी प्रतिक्रिया दी। कैलाश खेर ने नाराज होकर माइक से बोला कि ''तमीज सीखो। एक घंटा मुझको इंतजार कराया। इसके बाद तमीज नाम की कोई चीज नहीं है। क्या है ये खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है जब हम खुश हैं।
घरवाले खुश होंगे तभी बाहर वाले खुश होंगे इस दुनिया मे। तमीज सीखो, होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नहीं। अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सब...''। कैलाश खेर ने कहा कि पूरा भारत उन्हें प्यार करता है। भारतवासियों का चरण छूकर प्रणाम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का का नाम लिए बिना कहा की वह भी उन्हें दुलार करते हैं। उन्होंने कहा कि ''चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए।
अगर अभी ध्यान नहीं दि...








