उत्तरकाशी में छाए बादल, पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से की अपील
उत्तरकाशी, उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक बार फिर से मौसम सुहावना हो गया है। उत्तराखंड के कई क्षेत्र में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तरकाशी में भी बुधवार को बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है और इसके साथ ही बारिश के आसार है।
उत्तरकाशी में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से भूस्खलन ज्यादा हो रहा है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सचेत हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने भी तीर्थयात्रियों से अपील की है। बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ी इलाकों में खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
पुलिस ने पर्यटकों से की अपील
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले...








