Friday, March 6News That Matters

Month: May 2023

कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी!

कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी!

उत्तराखण्ड
कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे मिली जिम्मेदारी, राज्य से भाजपा को मिलेगी पांचो सीट: धामी! 51 फ़ीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करेंगे : भट्ट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्य थकर्ता आधारित पार्टी है और आज वह जो भी है, वह कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे उन्होंने कहा कि राज्य मे महा जनसंपर्क अभियान सबका नैतिक दायित्व है। उतराखंड की टीम ने हाल ही मे ऐतिहासिक जीत हरिद्वार मे दिलाई है।पंचायत चुनाव मे राज्य गठन के बाद अब तक पहली बार हरिद्वार मे निकायों मे जीत मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य मे इस बार पांचो लोक सभा सीटो पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके लिए भाजपा और कार्यकर्ताओ के पास प्रयाप्त आधार भी है। देश और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का उत्तराखंड से लगाव रहा है और इसका लाभ राज्...
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार ने आज सुबह बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वागत करते हुए केदारनाथ का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, यात्रा मजिस्टेट योगेश मेहरा तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। केदारनाथ दर्शन के पश्चात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल की अगवानी की। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के पश्चात मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र, तुलसी माला भेंट की। इस अवसर पर यात्रा म...
देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

उत्तराखण्ड
देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, पेयजल लाइन, सड़कों की मरम्मत, बारिश के पानी निकासी समेत अन्य कार्यों की प्रगति का हाल जाना। इसके अलावा उन्होंने राजपुर रोड क्षेत्र में कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मानसून सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने को लेकर महापौर ने अधिकारियों से योजना मांगी है। उच्च अधिकारियों को धरातल पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश हैं।...
उत्तराखंड: वन्दे मेट्रो की सफलता के बाद अब देहरादून से काठगोदाम तक वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी

उत्तराखंड: वन्दे मेट्रो की सफलता के बाद अब देहरादून से काठगोदाम तक वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी

उत्तराखण्ड
वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद रेलवे क्षेत्रीय स्तर पर भी ऐसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी रहा है। वंदे मेट्रो को ऐसे दो शहरों के बीच चलाया जाएगा जिनके बीच की दूरी 100 से 300 किलोमीटर होगी। उत्तराखंड में देहरादून से काठगोदाम के बीच वंदे मेट्रो चलाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेल यात्रा को सुखद और सरल बनाने के उद्देश्य से दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। वंदे मेट्रो ट्रेन हाइड्रोजन बेस्ड स्वदेशी ट्रेन होगी, जिसे भारतीय इंजीनियर्स डिजाइन कर रहे हैं। इस ट्रेन का निर्माण भारत में ही होगा। वंदे मेट्रो ट्रेन का डिजाइन जून अंत तक सामने आ जाएगा। यह ट्रेन भारतीय रेल के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली साबित होगी। वंदे मेट्रो ट्रेन का इंजन पूरी तरह से हाइड्रोजन बेस्ड होगा। जिसके चलते प्रदूषण जीरो होगा। ...

पीएम मोदी होंगे गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि

उत्तरप्रदेश
धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पुस्तकों के प्रकाशन की विश्व प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गीताप्रेस प्रबंधन के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने समारोह में आने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पीएम मोदी के आगमन की तिथि फाइनल नहीं की गई है। गीताप्रेस प्रबंधन ने अपनी तरफ से 30 मई की तिथि पर समय देने का निवेदन किया है। उधर, पीएम के आगमन पर गीताप्रेस की तरफ से श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक के विमोचन की भी तैयारी की जा रही है। 1923 में स्थापित गीताप्रेस की शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 4 जून 2022 को किया था। तब श्री कोविंद ने गीताप्रेस का भ्रमण, यहां के लीलाचित्र मंदिर का अवलोकन करने के साथ ही आर्ट पेपर पर छपी...
बागेश्वर की ममता ने भरी ‘आत्मबल की उड़ान’, पहाड़ों की सड़कों पर ‘सपनों का सफर’!

बागेश्वर की ममता ने भरी ‘आत्मबल की उड़ान’, पहाड़ों की सड़कों पर ‘सपनों का सफर’!

उत्तराखण्ड
बागेश्वर की ममता ने भरी 'आत्मबल की उड़ान', पहाड़ों की सड़कों पर 'सपनों का सफर'! हर महिला के मन में इच्छा होती है कि वह आत्मनिर्भर बने. लेकिन, बड़ा सच यह भी है कि इसके लिए हर कोई हिम्मत नहीं जुटा पातीं. मगर, पहाड़ों पर रहने वाली एक आम महिला ने बेड़ियों को तोड़ बड़ा हौसला दिखाया और आज वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोग उनके आत्मबल की प्रशंसा करते नहीं थक रहे बागेश्वर. उत्तराखंड की पहली टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे के बाद बागेश्वरके जैनकरास पालडीछीना गांव की रहने वाली ममता जोशी भी महिला टैक्सी चालक के रूप में काम करती दिखाई दे रही हैं. वह रोज बागेश्वर से अल्मोड़ा को सवारी लेकर जाती हैं. आत्मविश्वास से भरी हुई ड्राइवर ममता टैक्सी चलाकर अपना घर चला रही हैं. आज बागेश्वर जिले की इस महिला टैक्सी चालक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे. इन्हें सोशल मीडिया में खूब वाहवाही मिल रही है. 22 वर्ष की ममता न...
श्रीनगर में G-20 मीटिंग से बौखलाए शहबाज! पाकिस्तानी चिट्ठी से खुल गई साजिश की पोल!

श्रीनगर में G-20 मीटिंग से बौखलाए शहबाज! पाकिस्तानी चिट्ठी से खुल गई साजिश की पोल!

दिल्ली, देश-विदेश
श्रीनगर में G-20 मीटिंग से बौखलाए शहबाज! पाकिस्तानी चिट्ठी से खुल गई साजिश की पोल! श्रीनगर में होने वाली G-20 की मीटिंग को नाकाम करने की पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हो गया है. खुफिया एजेंसियों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या किया है इस महीने जम्मू-कश्मीर में होने वाली G-20 की मीटिंग को लेकर बौखलाए पाकिस्तान की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद में स्थित पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर में स्थित अपने दूतावासों को 8 पेज की चिट्ठी भेजी है जिसमें सभी पाकिस्तानी दूतावासों से कहा गया है कि वो इस महीने श्रीनगर में होने वाली G-20 की मीटिंग को नाकाम करने के लिए दुनियाभर में भारत के खिलाफ फेक प्रोपेगेंडा फैलाएं. ज़ी न्यूज के पास मौजूद पाकिस्तान की साजिश वाली चिट्ठी में सभी पाकिस्तानी दूतावासों और उस...
गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के पदाधिकारियों को 01.50 लाख का चैक सौपते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  !

गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के पदाधिकारियों को 01.50 लाख का चैक सौपते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी !

उत्तराखण्ड
देहरादून, 18 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के अध्यक्ष कमला थापा और उनके साथ उपस्थित पदाधिकारियों को एक लाख पचास हजार रुपए का चैक सौंपा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहती है। मंत्री ने समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।   इस अवसर पर अध्यक्ष कमला थापा, संयोजक उपासना थापा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता क्षेत्री, प्रभा शाह आदि उपस्थित रहे।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत पढ़ें ये अहम फैसले !

बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत पढ़ें ये अहम फैसले !

उत्तराखण्ड
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान विधानसभा में भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कुल 16 प्रस्ताव पास हुए हैं। राज्य सचिवालय में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इस दौरान प्रदेश में एकल अभिभावकों को दो साल की चाइल्ड केयर लीव दिए जाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। अभी तक केवल महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलती थी। अब एकल पुरुष अभिभावक को भी यह सुविधा मिलेगी।   बैठक में सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना मुहर लगी। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के प्रतिशत के आधार पर  छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा 6 में ₹600 कक्षा 7...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पहली बार आयोग ने इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। डिबार होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी सूचना डाक के माध्यम से भेज दी गई है। आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 में अनुचित साधनों में संलिप्त 180 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कई अभ्यर्थियों के नोटिस डाक के माध्यम से वापस आ गए थे, जिनके लिए आयोग ने 29 अप्रैल को वेबसाइट पर अलग से सूची जारी करते हुए जवाब मांगा था। आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे अभ्यर्थियों के जवाब आने का समय समाप्त होने के बाद आयोग ने सभी का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद यह निष...