Friday, March 6News That Matters

Day: June 21, 2023

टिहरीः प्रियांशु चौहान ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन…

टिहरीः प्रियांशु चौहान ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन…

उत्तराखण्ड
Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है प्रियांशु चौहान का। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रियांशु चौहान ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 2307वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस कामयाबी परिवार में खुशी का माहौल है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले की गजा नगर पंचायत के गौंसारी वार्ड निवासी प्रियांशु चौहान ने आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।  प्रियांशु चौहान ने 2022-23 में सुपर 30 कोचिंग सेंटर देहरादून से तैयारी की थी। नकी प्रारम्भिक शिक्षा गजा स्थित शिखर स्कॉलर्स एकेडमी से हुई है। इसके बाद प्रियांशु ने माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी माता गृहणी है। प्रियांशु ने...
PMO के प्रमुख सचिव और सलाहकार दो दिवसीय दौरे पर आ रहे उत्तराखंड, जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम…

PMO के प्रमुख सचिव और सलाहकार दो दिवसीय दौरे पर आ रहे उत्तराखंड, जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में  प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और सलाहकार अमित खरे आने वाले है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बद्रीनाथ और केदारनाथ में पुनर्निमाण का कार्यों का जायजा लेने जा रहे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और सलाहकार अमित खरे 22 जून को दो दिवसीय दौरे में सबसे पहले केदारनाथ धाम जाएंगे और दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति जांचेंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु भी उनके साथ होंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति परखेंगे। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम  में आई आपदा के बाद से केदारपुरी को तेजी से संवारने का काम किया गया है। धाम में हुए कार्यों के बाद ही भक्तों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिस कारण स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला। हर साल केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्...
एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का ऐलान, आम जन को मिलेगा लाभ…

एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का ऐलान, आम जन को मिलेगा लाभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड सहित देशभर में जहां आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। वहीं इस अवसर पर एमडीडीए ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन करने का बड़ा ऐलान किया है। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महानिदेशक सूचना, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने ये एलान राजपुर के एमडीडीए पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हए किया है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन आम आदमी के लिए किया जाएगा। बहुत जल्द इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी । बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने अपनी टीम के साथ आज पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन किए इस मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग...
विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, जल्द यहां करें आवेदन…

विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, जल्द यहां करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। विदेशों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने खास योजना निकाली है। बताया जा रहा है कि इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’’ है। इसका शुभारंभ युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाना है। योजना से युवा प्रशिक्षण लेकर और भाषा सीखकर लाखों रुपए कमा सकते है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक युवा 24 जून, 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को जापान देश में केयर क्षेत्र में रोजगार अवसरो से जोड़े जाने हेतु द्वितीय बैच का मोबिलाइजेशन किया जा रहा है। जिसमें भारत-जापान तकनीकी इंटर्न प्रशि...
नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, यहां करें ऐसे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय छठी क्लास में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 10 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे उत्तराखंड के साथ ही देश के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक रहेगी। जिसके बाद परीक्षा दो चरणों में आयोजित होने वाली है। पहले चरण की परीक्षा 4 नवंबर को होगी, और दूसरे चरण की परीक्षा...
सीएम धामी ने किया योगाभ्यास के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन…

सीएम धामी ने किया योगाभ्यास के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेज-2, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने योग गुरू स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण के साथ कुमाऊँनी रामायण का विमोचन भी किया। योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई ये यात्रा आज आप सभी के समर्पण और दृढ़ता के कारण इस गंतव्य तक पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है और यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है। इसी सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ तय की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की ...
धामी सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड, आदेश जारी…

धामी सरकार ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शासन ने सरकारी कार्यों में अनियमितता मिलने के आरोप में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई सिंचाई विभाग में की गई है। बताया जा रहा है कि अधिकारी को निलबिंत करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि हरिद्वार के विकासखण्ड लक्सर के अन्तर्गत ग्राम टीकमपुर कुम्हारी की जल निकासी योजना में हुई अनियमितता, यू0के0-13 के अन्तर्गत सोलानी नदी के बांये तट पर तटबन्ध निर्माण की योजना में हुई अनियमितता एवं जनपद हरिद्वार जगजीतपुर सीवरेज प्लान्ट में शोधित जल के पुनः उपयोग हेतु राज्य सैक्टर (नाबार्ड मद) के अन्तर्गत सिंचाई नहर के निर्माण की योजना में हुयी अनियमितता के दृष्टिगत राकेश कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता, सिचाई कार्यमण्डल, देहरादून के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की गई है ( C...
डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को बड़ा झटका, गढ़वाल विवि ने लिया बड़ा फैसला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गढ़वाल विवि से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डीएवी-डीबीएस सहित अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विवि के इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इन कॉलेजों का अब एडमिशन कहां होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में दस कॉलेजों को असंबद्ध करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच ये फैसला लिया गया है।  विश्वविद्यालय ने सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और रा...