Friday, March 6News That Matters

Day: June 22, 2023

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।...
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत की आशंका…

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत की आशंका…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पूजा करने जा रहे लोगों की कार गहरी खाई में जा गिरी । जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर निवासी कुछ लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन सड़क पर कटाव होने के कारण चालक ने कार को ज्यादा किनारे ले लिया। जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया तीन लोगों की मौत की खबर है। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रह...
बी० एड० प्रवेश परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट, 20 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

बी० एड० प्रवेश परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट, 20 जुलाई है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
B.Ed. Entrance Exam: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे और बीएड में प्रवेश लेना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में बी० एड० प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू हो गए है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय 2 साल के बैचलर इन एजुकेशन कोर्स में प्रवेश पाने के लिए बैचलर इन एजुकेशन (बी.एड) प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इस साल बी. एड. प्रवेश परीक्षा दिनांक 30 जुलाई 2023 (रविवार) को प्रस्तावित की गई है। बी. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश  के लिए अर्हता एवं अन्य महत्त्वपूर्ण सूचनायें विश्वविद्यालय की वेबसाईट में अपलोड की गयी विवरणिका (information Brochure) से प्राप्त की जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क कुल ( एक हजार तीन सौ दस रुपए ...
उत्तराखंडः अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट…

उत्तराखंडः अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आ गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इसे  प्री मानसून की एक्टिविटी बताई है। बताया जा रहा है कि 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे। राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर 24 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झ...
देहरादून में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी…

देहरादून में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला, इन पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी…

उत्तराखण्ड
Job Update: अगर आप  नौकरी की तालाश कर रहे है। तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 24 जून को दो हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस मेले में भाग लेने के लिए जल्द आवेदन कर लें वरना ये मौका आपके हाथ से छूट सकता है। आइए जानते है इस मेले में किन पदों पर भर्ती की जाएगी। 56 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रतिभाग मिली जानकारी के अनुसार बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 24 जून को वृहद रोजगार मेला लगने जा रहा है। मेले में 56 से ज्यादा कंपनियां प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेला देहरादून में सेवायोजन कार्यालय निकट सर्वे चौक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें जिलेभर के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस रोजगार मेले में इंटरव्यू के माध्यम से कर्मयारियों का चयन किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोज...