चमोली में तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग गंभीर घायल…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गोपेश्वर मंडल मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं चालक की तालाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर हुआ है। यहां तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। जिसमें नौ लोग एक ही परिवार के थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर का चालक लापता है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में ज...








