ट्रैन का सफर करने की सोच रहे तो आपके लिए काम की खबर, ये ट्रेने हुई रद्द…
Train Cancel: ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रेल यात्रियों की परेशानी ओर बढ़ने वाली है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में कई ट्रैने रद्द रहने वाली है। अगर आप ट्रैन का सफर करने की सोच रहे तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। जिस कारण कई ट्रेनों का संचालन 30 जून से चार जुलाई का निरस्त रहेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 30 जुलाई से मुरादाबाद सेक्शन में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दस ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, जबकि पांच ट्रेन घंटों की देरी से चलेंगी। ऐसे में छुट्टी मनाकर घर लौटने वाले यात्रियों के साथ ही दैनिक यात्रियों को इन ट्रेनों के निरस्त होने से परेशान होना पड़ेगा।
ये ट्रेने रहेगी निरस्त
लखनऊ जं0 से 30 जून से 03 जुलाई,2023 तक चलने वाली 15011 लखनऊ जं0-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
लखनऊ जं0 से 02 एवं 04 जुलाई...







