Friday, March 6News That Matters

Day: June 26, 2023

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

उत्तराखण्ड
अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं.. ...
BJP के महा जनसंपर्क अभियान से जुड़ा अपडेट, इस दिन तक रैलियां स्थागित…

BJP के महा जनसंपर्क अभियान से जुड़ा अपडेट, इस दिन तक रैलियां स्थागित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के  तहत होने वाली रैलियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने 27 जून से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित कर दिया है। ये फैसला खराब मौसम के चलते लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के द्वारा आगामी 30 जून तक का बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को स्थागित करने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब 27 जून से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित किया गया है। लेकिन हरिद्वार लोकसभा में होने वाली रैली 28 जून को रुड़की में अभी प्रस्तावित है अन्य जगह पर होने वाली रैलियों को मौसम सामान्य होने पर निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्...
बाईक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत एक घायल…

बाईक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत एक घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गरमपानी के पास झूला पुल पर हुआ है। यहां हलद्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार तथा अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही एक बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़तं हो गयी। भिड़तं इतनी जोरदार थी कि कार तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक चालक सड़क से नीचे की तरफ खेतो में जा गिरा। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया है। मृतक की शिनाख्त  मनीष सिंह बनकोटी पुत्र अनिल बनकोटी उम्र 21 वर्ष निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं दिवांशु रावत पुत्र मनोहर रावत उम्र 16 वर्ष निवा...
आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में इन्हें बनाया गया OSD…

आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में इन्हें बनाया गया OSD…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने कई मामलों में चर्चित रहे मृत्युंजय मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।  मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में OSD बनाया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में लिखा है कि आयुष एवं आयुष शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-977/XL-1/2023- 19/2010 TC-II, दिनांक 26 जून, 2023 के द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें, निदेशालय, देहरादून में सृजित ओ०एस०डी० (विशेष कार्याधिकारी आयुष) के 01 अस्थायी निःसंवर्गीय पद पर तैनाती दी गई है। डॉ० मृत्युंजय कुमार, कुलसचिव, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ( सम्बद्ध सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा कार्यालय, उत्तराखण्ड शासन) को (वेतनमान रू० 144200-218200 वेतन लेवल-15 ) पर अग्रिम आदेशों तक नियुक्त / तैनात किया गया है। जिसकी राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते है।...
यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी, ये आवेदन की लास्ट डेट…

यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी, ये आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने यूकेपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार जल्द ही इसके लिए आवेदन कर सकते है। बताया जा रहा है कि यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एग्जाम के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से शुल्क का भुगतान और पंजीकरण कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयोग जल्द ही सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड में सिविल जज के कुल 16 पदों को भरा जाना है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में किया जाना है। यह परीक्षा 23 से 26 अगस्त को होगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। यह राउंड उत्तराखंड में सिविल जज भर्ती का अंतिम राउंड होगा। गौरतलब ...
प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध…

प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन की खबरें आनें लगी है। जहां बीते दो दिन से बारिश का दौर जारी है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं पहाड़ से मलबा गिर रहा है। ऐसे में पहाड़ का सफर करने से पहले ये खबर पढ़ लें। प्रदेश में कई जगह मलबा आने से राष्ट्रीय मार्ग सहित 46 मार्ग अवरुद्ध हो गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बद्रीनाथ धाम से चार किलोमीटर पहले कंचनगंगा में भारी मलबा और पत्थर बहकर आने के कारण पूरी तरह से बंद हो गया था। जिसे बामुश्किल खोला गया। वहीं बारिश की वजह से रविवार सुबह गंगोत्री हाईवे दो घंटे बाधित रहा जबकि यमुनोत्री हाईवे पिछले 16 घंटों से भारी वाहनों के लिए बंद है । इसके साथ ही पूरे राज्य में 46 सड़कें बारिश की वजह से बंद चल रही है । इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं बताया जा रहा है कि ऋषिकेश/गंगोत्री राजमार्...
धामी सरकार एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत देगी इतनी सब्सिडी…

धामी सरकार एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत देगी इतनी सब्सिडी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ऐसी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत लाथार्थी महिलाओं को सस्ती दरों पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जिसके  लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार ने एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा के  बाद अब यह निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एक विशेष प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फिलहाल स्वरोजगार में ऐसी महिलाओं को 75 फ़ीसदी सब्सिडी दिए जाने का प्लान है। इसके अलावा बाकी 25 फ़ीसदी रकम के लिए इन महिलाओं को लोन दिलवाया जाएगा।। बता दें कि एकल महिलाओं में उन महिलाओं को माना जाता है जो अपने पति से डिवोर्स ले चुकी हैं, विधवा हैं या जिनका परित्याग कर दिया ...
नरेंद्रनगर में आज से शुरू होगी जी 20 के ढांचागत विकास कार्यसमूह की तीसरी बैठक

नरेंद्रनगर में आज से शुरू होगी जी 20 के ढांचागत विकास कार्यसमूह की तीसरी बैठक

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश: G 20: जी 20 के ढांचागत विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक सोमवार से ऋषिकेश के निकट नरेंद्रनगर में शुरू हो गई। बैठक में जी-20 सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कुल 63 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। रविवार को नरेंद्रनगर स्थित कार्यक्रम स्थल होटल वेस्टिन रिसार्ट एंड स्पा हिमालयाज में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकियाराज ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ढांचागत विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक में 2023 ढांचागत विकास की विभिन्न कार्य धाराओं की दिशा की ठोस प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में अन्य प्राथमिकताओं के साथ-साथ ‘कल के शहरों का वित्त पोषण, समावेशी, लचीला और टिकाऊ’ पर की जाने वाली चर्चा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ढांचागत विकास कार्य समूह की इस बैठक में दो सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। ...
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आज भरेंगे हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आज भरेंगे हुंकार

उत्तरप्रदेश
देश की सियासत की धुरी बन चुकी बनारस की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिशन-2024 का शंखनाद करेंगे। आम चुनाव में यूपी में क्लीन स्वीप के लिए सीएम योगी पहले काशीपुराधिनाथ और काशीपुराधिपति का आशीर्वाद लेकर सियासी रण का शुभारंभ करेंगे। रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। आम चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से करेंगे। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा में सीएम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही जन मानस की नब्ज भी टटोलेंगे। सीएम की जनसभा के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के बाद यह मुख्य...