:अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
:अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
शीघ्र होगा शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी को स्मृति में शहीद द्वार का निर्माण।
देहरादून, 29 जून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे गेट हाथीबड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड के लाल देहरादून निवासी अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुप्ष चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि शहीद मेजर कण्डारी राजपूताना राईफल्स में थे और वर्ष 2003 में राजौरी में आंतवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
शहीद को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य वीरों की देशभक्तों की भूमि है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर आज तक राज्य के हज...
