रेल पटरियों पर बना रहे थे मोबाइल से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
लक्सर : रेलवे ब्रिज पर रील बना रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन मृतकों के शव को घटनास्थल से उठा ले गए।
शनिवार की देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी शिवम व सिद्धार्थ डोसनी रेलवे स्टेशन के समीप सोलानी नदी पुल पर खड़े होकर अपलाइन में रील बना रहे थे कि इसी दौरान रेलवे लाइन पर देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई तथा दोनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए।
दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शवों को घटनास्थल से उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला मृतक किशोरों के स्वजन उनके शव उठा ले गए है...








