शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से 17 शिक्षक सम्मानित, सीएम ने की बड़ी घोषणा…
Teachers day: उत्तराखंड में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से 17 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इनमें छह शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। टिहरी के उत्तम सिंह राणा सहित अन्य शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुरस्कृत किया गया है। वहीं सीएम धामी ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए शैलेश मटियानी पुरस्कार की धनराशि को बढ़ाने की घोषणा की है।
शिक्षक दिवस के आवसर पर देहरादून राजभवन में 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक के छह शिक्षकों को और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को सम्मानित किया गया है। यह उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को दिया जाने वाला एक प्रकार का विशेष पुरस्कार है जो शिक्षकों द्वारा छात्रों के हित में किए ग...







