Monday, April 20News That Matters

Day: September 8, 2023

BREAKING: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम…

BREAKING: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810 वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की है। जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है। साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं को दिया है।...
उत्तराखंड : पिछले पांच सालों में उत्तराखंड मे डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

उत्तराखंड : पिछले पांच सालों में उत्तराखंड मे डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पिछले पांच सालों में उत्तराखंड मे डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी। प्रदेश में अभी तक सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश के बाद फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज की है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड : आयुष दाखिलों की काउंसलिंग लटकी, पतंजलि समेत 10 कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता

उत्तराखंड : आयुष दाखिलों की काउंसलिंग लटकी, पतंजलि समेत 10 कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आयुष दाखिलों की काउंसलिंग लटकी, पतंजलि समेत 10 कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता राज्य में बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस के दाखिलों की आयुष यूजी काउंसलिंग अटक गई है। 10 कॉलेजों को राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) की ओर से अभी तक मान्यता नहीं मिली है। आठ सितंबर से प्रस्तावित काउंसलिंग की तिथि अब आयुर्वेद विवि ने बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी है। हर साल आयुर्वेदिक कॉलेजों का एनसीआईएसएम से निरीक्षण होने के बाद मान्यता दी जाती है। इसके बाद नीट यूजी के स्कोर के आधार पर उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ऑनलाइन आयुष यूजी काउंसलिंग कराता है। इस साल भी मंत्रालय के निर्देशों के तहत आयुष काउंसलिंग का पहला चरण आठ सितंबर से 20 सितंबर के बीच होना था। काउंसलिंग समन्वयक डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि अभी केवल नौ कॉलेजों की ही मान्यता आई है। बाकी का इंतजार है। लिहाजा, काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ा दी ...
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023 : अनुपूरक बजट और 12 विधेयक होंगे पारित, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है सदन

उत्तराखंड मानसून सत्र 2023 : अनुपूरक बजट और 12 विधेयक होंगे पारित, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है सदन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023 : अनुपूरक बजट और 12 विधेयक होंगे पारित, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है सदन उत्तराखंड विधानसभा में सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को सदन में स्वास्थ्य, बिजली कटौती और जंगली जानवरों के हमलों में जानमाल के नुकसान के मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष की इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। विपक्ष के हमलों के बीच प्रदेश सरकार अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा के बाद 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित कराएगी। इसी दिन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है। बुधवार को सरकार ने अनुपूरक बजट के साथ सदन में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में आरक्षण विधेयक समेत कुल 12 विधेयक पटल पर रखे थे। इन विधेयकों पर भी चर्चा होगी और उसके बाद इन्हें पारित कराया जाएगा। शुक्रवार को विपक्ष स्वास्थ्य के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है...