Monday, April 20News That Matters

Day: September 6, 2023

अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में नदियों के किनार...
अंतरराष्ट्रीय 11वीं एशिया-पैसिफिक रीजन स्काउट लीडर्स समिट कराने का उत्तराखंड को मिलेगा…

अंतरराष्ट्रीय 11वीं एशिया-पैसिफिक रीजन स्काउट लीडर्स समिट कराने का उत्तराखंड को मिलेगा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही अब मेडिकल शिक्षा, संस्कृत स्कूल एवं मदरसों में स्काउट गाइड की इकाई खोली जाएगी। बताया जा रहा है कि स्काउट गाइड पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर्स के रूप में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किए जाने का लक्ष्य रखा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रादेशिक परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्काउट गाइड का दायरा बढ़ाया जायेगा। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा से लेकर संस्कृत विद्यालय एवं मदरसों में स्काउट गाइड के लिए पंजीकरण ...
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं |

उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं |

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड मानसून सत्र 2023: अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र भी आज ही संपन्न होने की चर्चाएं | विधानसभा सत्र का आज बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन सत्र के आज ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक संवेदना में चला गया। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को सत्र संपन्न होने की चर्चाएं थीं। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए माना जा रहा है बजट पारित करने के लिए सत्र देर रात तक चल सकता है।...