राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गठन, सैकड़ो ने ली सदस्यता…
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड के निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी साथ ही उन्होंने लोकसभा की पांचो सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। भले ही ग्राम पंचायत चुनाव अभी दूर हैं लेकिन पहले ही सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि हालिया वर्षों के लगातार चुनावों में भाजपा कांग्रेस के बाद नोटा को सर्वाधिक वोट मिले हैं, इसका मतलब है कि क्षेत्रीय पार्टियां जनता का विश्वास जीतने मे नाकाम रहे हैं।
राजेंद्र पंत ने बताया कि उनको सभी क्षेत्रीय पार्टियों और जन संगठनों का भी साथ मिल रहा है तथा जल्दी ही सभी जिलों मे संगठन तैयार कर दिए जाएंगे।
इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड स्थित शहीद स्थल जाकर पुष्प अर्पित किये और स्व. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भी श्रद्धासुम...

