Thursday, March 5News That Matters

Day: September 13, 2023

उत्तराखंड : सात सरकारी विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ की गड़बड़ियां, सदन पटल पर रखी गई रिर्पोट में खुली पोल

उत्तराखंड : सात सरकारी विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ की गड़बड़ियां, सदन पटल पर रखी गई रिर्पोट में खुली पोल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सात सरकारी विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ की गड़बड़ियां, सदन पटल पर रखी गई रिर्पोट में खुली पोल प्रदेश के सात सरकारी विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं। हैरत की बात है कि बिना शासन की अनुमति के विवि शिक्षक-कर्मचारी भर्ती करने के साथ ही सेवा विस्तार भी दे रहे हैं। करोड़ों रुपये वेतन भुगतान कर रहे हैं। मान्यता से आने वाले शुल्क से प्रबंधन को अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सदन पटल पर रखी गई वर्ष 2021-22 की लेखा रिपोर्ट से इसकी पोल खुली है। विवि ने बिना पद सृजन किए 38 कार्मिकों की नियुक्ति की, जिन्हें 40.58 लाख का अनियमित भुगतान किया गया। बिना पद सृजन 48 तकनीकी, प्रशासनिक, शैक्षिक, परामर्शदाताओं की नियुक्ति नियत वेतन पर कर दी, जिससे एक करोड़ चार लाख 77 हजार का अनियमित भुगतान हुआ। सात संविदा कर्मियों को प्रतिकर भत्तों के रूप में 4....
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो

उत्तराखण्ड
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : निवेशकों को आमंत्रित करने सीएम धामी जाएंगे लंदन, 25 से 28 सितंबर तक होगा पहला रोड शो उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया ज...
उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम

उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा। आज बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : दिल्ली से चोपता घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी

उत्तराखंड : दिल्ली से चोपता घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दिल्ली से चोपता घूमने आए थे दो दोस्त, संगम पर नहाते समय एक बहा, खोजबीन जारी दिल्ली से चोपता घूमने आए दो दोस्तों में से एक मंगलवार को संगम पर नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, कशिश बहुगुणा(24) पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वे संगम पर नहाने रुक गए। तभी नहाते वक्त पैर फिसलने से कशिश बहुगुणा नदी में बह गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। युवक की खोजबीन जारी है। उत्तरांचल क्राइम न्यू...
उत्तराखंडः तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को किया गया अटैच…

उत्तराखंडः तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को किया गया अटैच…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटाया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने दो पीसीएस अफसरों को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने पर उन पर कार्रवाई की है। इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। बताया जा रहा कि बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि तत्काल प्रभाव से  चन्द्र सिं...
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को वोट दिए। भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताब...
उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन…

उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तहत प्रबंधन अधिकारी के 07 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 18 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम: प्रबंधन अधिकारी (राज्य संपत्ति विभाग) पदों की संख्या: 07 शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग और होटल प्रबंधन में डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष. वेतनमान: रु.9300 – 34800/- (लेवल-8) चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की एमसीक्यू आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पद योग्यता के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे करें आवेदन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम ...
उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे प्रदेश में सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए सरकार पंप स्टोरेज पॉलिसी लाई है। इससे राज्य की नदियों पर परियोजनाएं लगाने वालों को जहां राज्य सरकार को 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी नहीं देनी होगी, वहीं स्थानीय क्षेत्र विकास शुल्क, पारेषण शुल्क से भी छूट मिलेगी। इस नीति पर कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि पंप स्टोरेज पॉलिसी आने के बाद पीक समय में सस्ती बिजली मिलेगी। दिन में सौर या अन्य माध्यम से आने वाली सस्ती बिजली से पानी नीचे से ऊपर भेजा जाएगा। इसके बाद रात को जब बिजली की भारी मांग (बाजार में महंगी बिजली) होगी, तब परियोजना से बिजली उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नीति में परियोजनाओं के त्वरित विकास के लिए अन्तः राज्यीय पारेषण शुल्क, स्थानीय क्षे...