Monday, April 20News That Matters

Day: September 15, 2023

टिहरी: देर रात यहां गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत

टिहरी: देर रात यहां गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बीते दो दिन उमस भरी गर्मी के बाद मौसम का मिजाज नरम हो गया है। तो वहीं कहीं रात भर मूसलाधार बारिश हुई है। टिहरी के बालगंगा में देर रात आकाशीय बिजली गिरी है। जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि में बीती रात से ही बादल छाए रहने के बाद तड़के गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर शुरू हो गया। करीब तीन घंटे से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है। दिनांक 14-9-2023 की रात्रि को तहसील बालगंगा, रा0 क्षेत्र भट्टगांव के ग्राम सौप में आकाशीय बिजली गिरने से कमला देवी पत्नी रतन सिंह, सोबन सिंह पुत्र रतन सिंह व कर्ण सिंह पुत्र सोबन सिंह की 03 भैंस की मृत्यु हुई है। आज p20 की कार्...
उत्तराखंड : मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के पक्ष में आया फैसला, एक जनवरी 2013 से देना होगा ग्रेड वेतन का लाभ

उत्तराखंड : मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के पक्ष में आया फैसला, एक जनवरी 2013 से देना होगा ग्रेड वेतन का लाभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के पक्ष में आया फैसला, एक जनवरी 2013 से देना होगा ग्रेड वेतन का लाभ सरकार ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर एकलपीठ के तृतीय संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रेड वेतन का लाभ एक जनवरी 2013 से देने के आदेश को चुनौती दी थी। बताते चलें कि अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की ओर से नारायण दत्त पांडे व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत तृतीय संवर्ग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को ग्रेड वेतन का लाभ सरकार को एक जनवरी 2013 से ही देना होगा। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने हाईकोर्ट की एकलपीठ का आदेश बरकरार रखते हुए प्रदेश सरकार की स्पेशल अपील खारिज कर दी है। एकलपीठ ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय देते हुए कर्मचारियों को एक जनवरी 2013 से यह ...
सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट…

सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से  सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि दिव्यांगजन हेतु चिन्हांकित श्रेणियों के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन किये जाने के लिए 15 सितंबर तक पुनः लिंक खोला गया था। जिसकी आज आवेदन की लास्ट डेट है। ऐसे में जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वह आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट जाएगा। गौरतलब है कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक पद एवं सहायक वास्तुविद नियोजक के पद के सापेक्ष विज्ञापन 01 सं. A-1/DR(AP&AAP ) /S-2/2023 दिनांक 31 जनवरी, 2023 से दिनांक 20 फरवरी, 2023 तक सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। शुद्धिपत्र दिनांक 09 मार्च, 2023 के द्वारा दिनांक 10 मार्च, 2023 से दिनांक 25 मार्च, 2023 तक समस्त अभ्यर्थियों से पुनः ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित...
उत्तराखंड : तीन साल से उत्तराखंड में पीसीएस की नई भर्ती का प्रस्ताव ही नहीं, आयोग और युवाओं को इंतजार

उत्तराखंड : तीन साल से उत्तराखंड में पीसीएस की नई भर्ती का प्रस्ताव ही नहीं, आयोग और युवाओं को इंतजार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन साल से उत्तराखंड में पीसीएस की नई भर्ती का प्रस्ताव ही नहीं, आयोग और युवाओं को इंतजार प्रदेश में तीन साल से राज्य लोक सेवा आयोग को नई भर्ती का प्रस्ताव नहीं मिला, जिससे पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हर साल पीसीएस भर्ती का दावा धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। राज्य लोक सेवा आयोग ने पिछले साल भर्तियों के कैलेंडर में पीसीएस प्री परीक्षा इस साल दो जुलाई और मुख्य परीक्षा 11-15 दिसंबर को प्रस्तावित की थी। तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने हर साल पीसीएस भर्ती का दावा भी किया था, लेकिन सरकार के पास इतने पद ही खाली नहीं थे। 2020 में 318 पदों के लिए पीसीएस भर्ती का प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा गया। इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन तीन साल से सरकार ने आयोग को नई भर्ती का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा। युवाओं ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो...
उत्तराखंड : पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी, आदेश जारी

उत्तराखंड : पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी, आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह विभागों में मिलेगी सीधे नौकरी, आदेश जारी बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। शासनादेश के मुताबिक खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपये तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी। ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी। वहीं विश्वकप, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान पर, रजत पदक वि...
उत्तराखंड : मौसम साफ होते ही चार धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

उत्तराखंड : मौसम साफ होते ही चार धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मौसम साफ होते ही चार धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले। चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली, लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। सरकार को बीच-बीच में यात्रा रोकनी पड़ी।वर्तमान में मौसम...
उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल

उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईएएस मनीषा पंवार के आधार व मोबाइल नंबर से ब्लू डार्ट कुरियर से बुक कर दिया पार्सल आईएएस मनीषा पंवार का आधार और मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर मुंबई से मलेशिया के लिए एक पार्सल बुक कर दिया गया। आईएएस को कुरियर कंपनी की ओर से फोन आया कि पार्सल में अवैध वस्तु थी तो यह कस्टम ने रोक लिया। अब उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले में आईएएस मनीषा पंवार ने वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआती जांच में आईएएस को आई यह कॉल साइबर ठगों की भी हो सकती है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आईएएस मनीषा पंवार को मंगलवार को ब्लू डार्ट कुरियर की ओर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि पंवार ने एक मुंबई से मलेशिया के लिए पार्सल बुक किया है। इस पार्सल पर उनका मोबाइल और आधार नंबर लिखा हुआ है। इस पार्सल को एयरपोर्ट पर रिजेक्ट कर उनके खिलाफ बां...
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा तोहफा इस साल प्रदेश के युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगेंगे। 19 से 24 सितंबर क...