Thursday, March 5News That Matters

Day: September 16, 2023

उत्तराखंडः सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंडः सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये कोचिंग के आवेदन श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू किए है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आप 30 सितंबर तक आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेव सुमन विवि ने 39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि तहत अभ्यर्थी का चयन आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मा...
उत्तराखंडः आयोग ने इस विभाग में 19 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी जानकारी…

उत्तराखंडः आयोग ने इस विभाग में 19 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, जानें पूरी जानकारी…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका/ माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग‘ के  19 रिक्त पदों पर निकाली है।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए वहीं उम्मीदवार होगा जिसके पास भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंसेज या मेडिसिन में स्नातक की डिग्री है। आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष. वेतनमान: रु.44900/- रु.142400/-...
प्रदेश के कई इलाकों मे भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

प्रदेश के कई इलाकों मे भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की दस्तक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अगले 4 दिन तक बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि नैनीताल,चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी ,चमोली, पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़, हरिद्वार, जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली तथा वर...
कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन और मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ…

कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन और मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का फ्लैग ऑफ किया। इन वाहनों से छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। ये पिटकुल द्वारा सीएसआर मद के अन्तर्गत प्रदान किए गए। वहीं उन्होंने  श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों व आश्रितों को शिक्षा प्रदान करने हेतु दो मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का फ्लैग ऑफ भी किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की बेहतरी एवं छात्रों के व्यापक हित में ऐसे प्रयासों की सराहना की। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जनपद के 62 राजकीय इंटर कॉलेज में 110 लाख रुपये की लागत से आधुनिक टेक्नोलॉजी युक्त 220 कंप्यूटर स्थापित किए गये हैं। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पिटकुल द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के प्रसार के लिए ये पहल की गई है। मोबाइल कंप्यूटर वाहन के निर्माण से लेकर संचालन का कुल खर्च 45 लाख पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने अपने CSR मद से प्रदान ...
लापरवाही बरतने पर पौड़ी CMO समेत 4 डॉक्टर्स पर बड़ी कार्रवाई , नोटिस जारी…

लापरवाही बरतने पर पौड़ी CMO समेत 4 डॉक्टर्स पर बड़ी कार्रवाई , नोटिस जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां डेंगू पैर पसार चुका है। वहीं शासन प्रशासन भी अलर्ट पर है। इसी कड़ी में पौड़ी CMO समेत 4 डॉक्टर्स पर बड़ी कार्रवाई  की गई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार बेस अस्पताल में खामियां मिलने और लापरवाही बरतने पर शासनस्तर से संबधित अधिकारियों सीएमओ, सीएमएस सहित दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अगले आदेशों तक इन सभी का वेतन रोकने की भी आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ/ राज्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ पंकज सिंह के साथ कोटद्वार बेस अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव को अपने निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल में कई खामियां देखने को मिली। इसके साथ ही डेंगू मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य सचिव को कोताही देखने को मिली। मरीजों की केस हिस्ट्री पूछने पर चिकित्सकों के ...
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, पांच गंभीर घायल…

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, पांच गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे के भीतर एक बार फिर बड़े हादसा की खबर आ रही है। शनिवार को टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे में एक की मौत जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा चंबा मसूरी मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां जड़ीपानी के निकट कार व मैक्स की टक्कर हुई थी, जिसमें कार टक्कर होने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना चम्बा टीम 108 और Sdrf सहित मौके पर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार व्यक्ति गाजियाबाद के तथा मैक्स में कुल दो व्यक्ति स्थानीय थे। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु तथा पांच अन्य घायल हैं जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा लाया गया।  जिसके बाद 3 को aiims रेफर कर ...
सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…

सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जहां पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। सीएम धामी ने छात्रावास में बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूम...
उत्तराखंडः इन जिलों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखंडः इन जिलों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित, आदेश जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में देहरादून और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में छुट्टी का आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेला पर्व के आयोजन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून के द्वारा विकासखण्ड कालसी व चकराता और मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी ने विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि “जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में इस साल 18-19 सितंबर को महासू देवता के मंदिरों में जागड़ा पर्व मनाया जाए...
कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट…

कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत केन्द्रीयित पालिका सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत एवं कर व राजस्व निरीक्षक के कुल 85 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं तथा उसमें उल्लिखित रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आवेदन 18 सितम्बर 2023 तक किये जा सकेंगे। जिन रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रहे है उसमें अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत (शहरी विकास विभाग) शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित ) प्रशासी(अधीनस्थ) सेवा के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत की रिक्तियों की कुल संख्या 63 है। जबकि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा के कर एवं राजस्व निरीक्षक पद की रिक्तियों की क...
ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार खत्म, हटी रोक…

ऋषिकेश में राफ्टिंग का इंतजार खत्म, हटी रोक…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: तीर्थनगरी ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों की पसंदीदा जगह भी है। दुनिया भर के लोग राफ्टिंग का स्वाद लेने के लिए ऋषिकेश की ओर आते हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिये पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा चुका है। मानसून के कारण दो महीने से राफ्टिंग बंद है। ऐसे में ऋषिकेश में राफ्टिंग का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। तीर्थनगरी में राफ्टिंग के संचालन पर लगी रोक हट गई है। जिसके बाद आप एक बार फिर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते है। राफ्टिंग संचालन की अनुमति बताया जा रहा है कि मानसून की दस्तक के बाद गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रिवर राफ्टिंग रोक दी गई थी। अब 2 महीने बाद राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर रिवर राफ्टिंग का मौका मिलेगा। अगर आप भी रिवर राफ्टिंग के शौकीन है और इस सीजन में राफ्टिं...