Monday, April 20News That Matters

Day: September 17, 2023

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के नाम पर होगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के नाम पर डोभ(श्रीकोट) स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम रखने की घोषणा की है। रविवार को अंकिता हत्याकांड को एक साल हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है। प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर धामों में हुई विशेष पूजा, आज से होगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर धामों में हुई विशेष पूजा, आज से होगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर धामों में हुई विशेष पूजा, आज से होगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार सुबह बदरीनाथ - केदारनाथ धाम एवं गंगोत्री में विशेष पूजा अर्चना हुई। इसके साथ ही मंदिर में यज्ञ-हवन किया गया। प्रधानमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम गोत्र से बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा- अर्चना संपन्न की। ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर, तृतीय केदार श्री तुंगनाथ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर,श्री योग बदरी पांड...