Monday, April 20News That Matters

Day: September 18, 2023

उत्तराखंड :सुशीला तिवारी गवर्नमेंट अस्पताल, हल्द्वानी मे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे विश्वविख्यात सर्जन डॉ. राहुल चंदोला |

उत्तराखंड :सुशीला तिवारी गवर्नमेंट अस्पताल, हल्द्वानी मे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे विश्वविख्यात सर्जन डॉ. राहुल चंदोला |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड :सुशीला तिवारी गवर्नमेंट अस्पताल, हल्द्वानी मे अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे विश्वविख्यात सर्जन डॉ. राहुल चंदोला | डॉ. राहुल चंदोला जो के एक प्रसिद्ध कार्डिओथोरेसिक सर्जन हैं और जिनके पास बीस साल से भी अधिक का व्यापक अनुभव है, जिसमें दुनिया के कुछ प्रमुख चिकित्सा संस्थानों जैसे टोरोंटो जेनेरल हॉस्पिटल, सनीब्रूक हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा और हुम्बोल्ट विश्वविद्यालय, जर्मनी जैसे दुनिया के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बड़े वक्त बिताने का अनुभव शामिल है, वे सुशीला तिवारी गवर्नमेंट अस्पताल, हल्द्वानी के आउटपेशेंट विभाग (ओपीडी) में नियमित रूप से परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे । डॉ. चंदोला इस स्थान पर मासिक रूप से रोगियों को परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. चंदोला हर दूसरे और चौथे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुशीला देवी अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं, हृदय या फेफड़ो...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली है जल्द ही बंपर भर्ती…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली है जल्द ही बंपर भर्ती…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही बंपर भर्ती करने वाला है। इसका शेड्यूल जारी करने के साथ ही आयोग विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटा गया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो तैयारी शुरू कर दीजिए, 29 सितंबर को भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार  यूकेपीएसएसएससी की तरफ से करीब 1400 पदों की भर्ती का कार्यक्रम तय कर दिया गया है, आयोग ने इसका कैलेंडर भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैृ। बताया जा रहा है कि ये भर्ती प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू हो जाएगी आयोग ने इन सभी 1400 पदों पर परीक्षाएं फरवरी तक संपन्न कराने का लक्ष्य तय किया है। बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को सहायक कृषि अधिकारी ग्रेड 1 के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जबकि सबस...
प्रदेश के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, एस्ट्रो ट्रेल को दिलाई थी नई पहचान…

प्रदेश के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, एस्ट्रो ट्रेल को दिलाई थी नई पहचान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बुरी खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान बना चुके प्रदेश के प्रख्यात होनहार फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया है। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।  उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं सोमवार सुबह सी उनके स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुटी है, उनकी अंतिम यात्रा उनके आवागढ़ कंपाउंड मल्लीताल से प्रारंभ होगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल निवासी प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र मेंनिधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अमित साह को देर रात 10 बजे के आसपास कुछ शारीरिक समस्या हुई। जिसके बाद उन्हें ...
उत्तराखंड : आज से केदारनाथ में भूस्वामित्व सहित कई मांगो के लिए आमरण अनशन करेंगे आपदा प्रभावित,आंदोलन जारी

उत्तराखंड : आज से केदारनाथ में भूस्वामित्व सहित कई मांगो के लिए आमरण अनशन करेंगे आपदा प्रभावित,आंदोलन जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से केदारनाथ में भूस्वामित्व सहित कई मांगो के लिए आमरण अनशन करेंगे आपदा प्रभावित,आंदोलन जारी केदारनाथ के तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान सभी ने जून 2013 की आपदा में केदारनाथ में भवन व भूमि खो चुके प्रभावितों को भूस्वामित्व देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया। चारधाम तीर्थ महापंचायत ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वरिष्ठ तीर्थपुरोहित व केदारसभा के सदस्य उमेश पोस्ती ने कहा कि आपदा में अपने भवन, भूमि खो चुके लोगों को भूस्वामित्व देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। केदारनाथ में 24 घंटे तक व्यापारिक गतिविधियां बंद रखने के बाद भी सरकार की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया है। उन्होंने पुनर्निर्माण के तहत केदारनाथ में बनाए जा रहे तीन से चार मंजिला...
उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर

उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, चित्रकारों में शोक की लहर नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है। साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों...
उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: दून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मसूरी में हाईवे पर भूस्खलन उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ है लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707A मसूरी और यमुनाब्रिज के बीच गश्ती बैंड के निकट खतरनाक बना हुआ है। यहां भूस्खलन से 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस...