एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को दिए ये निर्देश, ऐसा नहीं करने पर होगी कार्यवाई…
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने फोर्स के लिए पहला सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने एसएसपी ने ये निर्देश आईजी कार्मिक के आदेशों का हवाला देते हुए जारी किए हैं। सीधे तौर पर कहा है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सब इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर से इज्जत से पेश आएं। नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके अलावा जो वर्दी एएसआई के लिए निर्धारित है उसी को धारण करें। सब इंस्पेक्टर की तरह नहीं।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को इस तरह का व्यवहार न करने और निर्धारित मानकों को वर्दी पहने के निर्देश जारी किए हैं। यदि पालन नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी। सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा का रुतबा पुलिस में अलग होता है तो कुछ एएसआई भी इस नियम को दरकिनार करते हुए नीली सीटी डोरी ही वर्दी पर लगाते हैं। यही नहीं पुलिस के आला अधिकारियों को यह भी शिकायत मिली कि एएसआ...








