Thursday, March 5News That Matters

Day: September 21, 2023

उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच

उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: वायरल वीडियो मामले में विधायक बिष्ट का लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे जुड़े वायरल वीडियो और ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा। बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे सियासी हलचल भी पैदा हो गई। इस मामले में विधायक के खिलाफ द्वाराहाट थाने में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह प्रदेश...
उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप

उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप देहरादून में सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में हुए रैगिंग के मामले का पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि तीन दिन पहले दून बिजनेस स्कूल में कथित रूप से बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी। कई सीनियर छात्रों ने मारपीट भी की थी। पीड़ित छात्र ने इसकी वीडियो वायरल की थी। जिसके बाद छात्र को आरोपियों के साथ 21 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। इस बात से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार रात कॉलेज के बाहर हंगामा किया था। साथ ही गाडियां तोड़ी और अन्य समान की भी तोड़फोड़ की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। माम...
उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता

उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ऑपरेशन स्माइल होगा फिर से शुरू, उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से ज्यादा नाबालिग लापता उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 10 हजार से अधिक नाबालिग (बालक एवं बालिकाएं) गुमशुदा हुई हैं। इनमें से पुलिस ने 96 फीसदी नाबालिगों को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा के बाद दी। गुमशुदा को तलाशने के लिए ऑपरेशन स्माइल अब एक सितंबर से 31 अक्तूबर के लिए फिर से चलाया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग व अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटती है। इसके लिए समय-समय पर ऑपरेशन स्माइल चलाया जाता है। इसके तहत 13 जिलों में कुल 26 टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक एसआई और चार कांस्टेबल शामिल होते हैं। डीजीपी ने मंगलवार को पूरे 23 साल में गुमशुदा हुए लोगों और बरामदगी की स...
निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, बनेंगे गौसदन…

निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, बनेंगे गौसदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए धामी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में  गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। अक्सर आपको कहीं ना कहीं निराश्रित या फिर पालतू गाय घूमते हुए नजर आती है। जिनकी वजह से सड़क में कई बार जाम की समस्या या फिर लोगों इनकी वजह से घायल हो जाते हैं। जिससे स्थानीय जनता काफी परेशान हो रही है इसके लिए उत्तराखंड सरकार अब गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण पर कार्य करने जा रही है। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तार...
भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती के लिए आज है लास्ट डेट, अभी करें आवेदन…

भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती के लिए आज है लास्ट डेट, अभी करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सहित देश के कई जिलों के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन करने की 21 सितंबर लास्ट डेट है। जो अभ्यर्थी 6160 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से जल्द आवेदन कर सकते हैं। वरना ये मौका छूट जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 के पदों पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो ग्रेजुएशन फाइनल वर्ष की परीक्षा देने वाले हैं, वो भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, चयन के दौरान उन्होंने फाइनल मार्कशीट जरूरी सौंपनी होगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2023 को आध...
उत्तराखंड : अधिवक्ता विरमानी ने दी सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी, अभियोजन ने मांगा समय

उत्तराखंड : अधिवक्ता विरमानी ने दी सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी, अभियोजन ने मांगा समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अधिवक्ता विरमानी ने दी सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी, अभियोजन ने मांगा समय निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद अब अधिवक्ता कमल विरमानी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की है। इस पर सुनवाई के वक्त अभियोजन ने कोर्ट से समय मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। विरमानी गत 27 अगस्त से सुद्धोवाला जेल में बंद है। गत 15 जुलाई को रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसआईटी ने इसकी जांच शुरू की तो शुरूआत से ही कुछ अधिवक्ता पुलिस के राडार पर आ गए। इनमें से अधिवक्ता इमरान को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, 27 अगस्त को पुलिस वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी तक भी पहुंच गई। विरमानी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। इसमें कई तथ्यों का खुलासा हुआ। विरमानी ने निचली अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी। अभियोजन ने इसका विरोध किया और विरम...
उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म

उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: चार माह के लिए फिर बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27 सितंबर को हो रहा खत्म प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सरकार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ा सकती है। समिति का कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त हो रहा है। शासन को विस्तार देने के संबंध में समिति की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। विशेष सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल ने प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है। विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। अलबत्ता अभी ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को नहीं सौंपा गया है। यदि सरकार समिति का कार्यकाल बढ़ाती है, तो ऐसा तीसरी बार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 27 मई 2022 को सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी। समिति से छह माह में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट देने की अपेक...
उत्तराखंड: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, जाने कब तक कर सकेंगे अप्लाई

उत्तराखंड: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, जाने कब तक कर सकेंगे अप्लाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, जाने कब तक कर सकेंगे अप्लाई प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया है। बुधवार को केंद्रीयकृत काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के बाद एचएनबी मेडिकल विवि ने भी संशोधित तिथियां जारी कर दीं। विवि कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, तीसरे चरण के लिए अब छात्र 20 के बजाए 24 सितंबर तक पंजीकरण, सिक्योरिटी फीस जमा करा सकेंगे। 24 तक ही प्रथम व द्वितीय चरण में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं। तीसरे चरण की मेरिट ब 21 के बजाए 25 सितंबर को जारी होगी। इसके बाद छात्र 21 के बजाए 25 से 29 सितंबर तक च्वाइस भर सकेंगे। उनके डाटा को विवि 24 के बजाए 30 सितंबर व दो अक्तूबर को प्रॉसेस करेगा। तीसरे चरण का सीट आवंटन अब 26 सितंबर के बजाए तीन अक्तूबर को होगा। जिन प...
उत्तराखंड : जांच रिपोर्ट तय करेगी 254 डॉक्टर की भर्ती सही हुई या गलत

उत्तराखंड : जांच रिपोर्ट तय करेगी 254 डॉक्टर की भर्ती सही हुई या गलत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जांच रिपोर्ट तय करेगी 254 डॉक्टर की भर्ती सही हुई या गलत उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सही हुई या गलत। यह आयुर्वेद निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल शासन स्तर चयनित डॉक्टर की तैनाती रोक रखी है। मामले की जांच आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी। 30 जून को भर्ती का परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची शासन को भेजी थी। साथ ही होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे। होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगि...
उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका

उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, दो दिन बाद होनी थी शादी, डेंगू की आशंका देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सैनी ने बताया कि मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था...